फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Explanation sought from three employees absent in One Stop Center

Maharajganj News: वन स्टाप सेंटर में गैर हाजिर तीन कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब, डीएम ने किया निरीक्षण

Wed, 03 Jan 2024 09:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, महाराजगंज।
अमर उजाला ब्यूरो, महाराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 Jan 2024 09:21 PM IST
सार

निरीक्षण के समय परामर्शदाता प्रियंका सिंह, केस वर्कर शिखा तिवारी और जिला समन्वयक संजा देवी अनुपस्थित मिलीं। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित कार्मिकों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के समय दो पीड़िताएं आवासित थीं।

विज्ञापन
Explanation sought from three employees absent in One Stop Center
निरीक्षण करते डीएम - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाराजगंज जिलाधिकारी अनुनय झा ने बुधवार को दोपहर 12:30 बजे वन स्टाप सेंटर, हब फाॅर इंपावरमेंट आफ वूमेन का औचक निरीक्षण किया। जिसमें उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के समय परामर्शदाता प्रियंका सिंह, केस वर्कर शिखा तिवारी और जिला समन्वयक संजा देवी अनुपस्थित मिलीं। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित कार्मिकों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के समय दो पीड़िताएं आवासित थीं।
विज्ञापन

 

निरीक्षण के दौरान सेंटर के अभिलेखों व पंजिकाओं का अवलोकन किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि पंजिकाओं व रिकाॅर्ड को ठीक कर लिया जाए व उनके रख-रखाव का उचित प्रबंध किया जाएं। उन्होंने वन स्टाप सेंटर के अंदर व बाहर की साफ-सफाई पर असंतोष व्यक्त किया और जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि यहां साफ-सफाई पर ध्यान देते हुए तुरंत कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन

 

निरीक्षण के समय वन स्टाप सेंटर की खिड़कियों के कांच के शीशे टूटे मिले, दरवाजों व खिड़कियों पर पर्दे नहीं थे। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि खिड़कियों के शीशे व पर्दे लगवाए जाने की व्यवस्था करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed