फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Explanation sought from 19 village secretaries

Maharajganj News: आयुष्मान कार्ड न बनाने पर 19 ग्राम सचिवों से मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 17 May 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 17 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from 19 village secretaries
पंचायत सहायकों को प्रतिदिन पांच कार्ड बनाने का है लक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले की 19 ग्राम पंचायतों में पांच दिन में एक भी आयुष्मान कार्ड न बनाने पर नाराजगी जताते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने संबंधित ग्राम सचिवों से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कार्ड बनाने में रुचि न लेने वाले पंचायत सहायकों का पांच दिन का मानदेय रोकने के निर्देश दिए हैं।
जिले की ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों को प्रतिदिन पांच आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया है। कुछ ग्राम पंचायतों की ओर से इसमें रुचि ली जा रही है। जबकि कुछ की ओर से शिथिलता बरती जा रही है।
विज्ञापन

10 से 14 मई के बीच में कार्ड बनाने में रुचि न लेने पर धानी के ग्राम बैशार, चौका, महदेवा व पुरंदरपुुर, घुघली के पौहरिया, कोइलाडाड़, पटखौली, घघरुआ खड़ेसर, परसिया, महावनखोर, पचरूखिया, पिपरा मुड़ेरी व धनगड़ी मुड़ेरी एवं परतावल ब्लॉक के बेजौली, जमुनिया, धनहा नायक, भरगावां उर्फ लक्ष्मीपुर, बरियारपुर व बंसवार के ग्राम सचिवों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लक्ष्य को पूरा नहीं करने पर 19 सचिवों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। आगे भी शिथिलता बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed