{"_id":"64a71c6bcbba59c35b027d66","slug":"explanation-sought-from-11-beos-on-slow-progress-of-u-dice-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-1383-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: यू-डायस की धीमी प्रगति पर 11 बीईओ से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: यू-डायस की धीमी प्रगति पर 11 बीईओ से स्पष्टीकरण तलब
Fri, 07 Jul 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 07 Jul 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
- 109 विद्यालयों ने अभी तक नहीं शुरू किया है डाटा फीडिंग का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। यू-डायस प्लस पोर्टल पर 109 विद्यालयों की ओर से अब तक डाटा फीडिंग में रूचि न लेने पर नाराजगी जताते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने धानी छोड़ शेष सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
फरेंदा ब्लॉक के 19, लक्ष्मीपुर ब्लॉक के 15, मिठौरा ब्लॉक के 13, नौतनवां ब्लॉक के सात, परतावल ब्लॉक के 14, बृजमनगंज ब्लॉक के 13, सदर ब्लॉक के 12, निचलौल के छह, घुघली व पनियरा ब्लॉक के पांच-पांच एवं सिसवां ब्लॉक के एक विद्यालय ने अब तक डाटा फीडिंग का कार्य नहीं किया है। ऐसे में प्रगति सुधर नहीं हो पा रही है। शिथिल पर्यवेक्षण पर धानी को छोड़ सभी से 14 जुलाई तक फीडिंग का कार्य पूरा कराने को कहा गया है।
यू-डायस प्लस पोर्टल पर विद्यालयों की ओर से डाटा फीडिंग में रूचि नहीं ली जा रही है। बीईओ के स्तर से भी शिथिलता मिलने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही 14 जुलाई तक इस आशय का प्रमाणपत्र भी देना होगा कि यू-डायस पोर्टल पर उनके ब्लॉक के किसी भी डाटा की फीडिंग शेष नहीं है।
विज्ञापन
श्रवण कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी