फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Explanation from DPRO, DDAG

डीपीआरओ, डीडीएजी से स्पष्टीकरण तलब

Tue, 24 Apr 2018 12:32 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 24 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
Explanation from DPRO, DDAG
डीपीआरओ, डीडीएजी से स्पष्टीकरण तलब - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने सोमवार को अपने कार्यालय में उन विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिनके द्वारा निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई। इस दौरान निर्धारित समय बीतने के बाद भी शिकायतों के निस्तारण नहीं करने पर उप निदेशक कृषि गणेश प्रसाद तथा जिला पंचायत राज अधिकारी नित्यानंद से नाराजगी जताने के साथ ही दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसी क्रम में शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले लोक निर्माण विभाग के लिपिक घनश्याम तथा अवर अभियंता संतोष पांडेय को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान दी गई है। वहीं, डीएम ने दूरसंचार विभाग के अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। डीएम ने कहा कि प्रत्येक शनिवार को जन सुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की जाएगी। सभी अधिकारी जिला सूचना विज्ञान अधिकारी से संपर्क कर मामलों के निस्तारण में मदद ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed