फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Explain ways to prevent firefighters, children

रसोइयों, बच्चों को आग से बचाव के तरीके बताए

Fri, 20 Apr 2018 12:27 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 20 Apr 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
Explain ways to prevent firefighters, children
रसोइयों, बच्चों को आग से बचाव के तरीके बताए - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। अग्निशमन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को प्राथमिक और जूनियर विद्यालय धनेवा धनेई में बच्चों व रसोइयों को प्राकृतिक आपदा व आग लगने की दुर्घटनाओं से बचाव के तौर - तरीकों के बारे में जानकारी दी। टीम ने दुर्घटना के समय बचाव के तरीकों को बताकर बच्चों और रसोइयों को जागरूक किया। 
विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि स्कूलों में आग लगने का एक ही स्थान है रसोइ घर अगर रसोइया जागरूक हो तो स्कूल में आग लगने की घटनाए नहीं होगी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय व्यक्ति को अपना धैर्य नहीं खोना चाहिए, अगर आग लगती है तो बचाव के लिए उपाय करना चाहिए। उन्होंने घरेलु उपयोग की वस्तुओं से भी प्राकृतिक आपदा व आग से बचाव किया जा सकता है। अगर बिजली से आग लगे तो पानी का प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योकि इसमें विद्युत करंट से झटका लगने की संभावना बढ़ जाती है। रसोईयों को गैस सिलेंडर में लगी आग से बचाव के लिए जूट से बने बोरियों का इस्तेमाल करने की सलाह दी।  स्कूल के शिक्षकों ने भी बच्चों को आग से बचाव के तरीके बताए गए। इस  दौरान धनेवा धनेई प्राथमिक व जूनियर स्कूल के बच्चे, शिक्षक,अग्निशमन विभाग के देवेंद्र पांडेय, अशोक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed