फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Explain the properties of medicinal plants to the students

Maharajganj News: छात्र-छात्राओं को बताए औषधीय पौधों के गुण

Sun, 28 May 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 28 May 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Explain the properties of medicinal plants to the students
आईटीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में औषधि बगीचा में जानकारी देती डॉ. शमना।संवाद
आईटीएम आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज में कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। आईटीएम आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज के द्रव्यगुण व रसशास्त्र विभाग में प्रायोगिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बीएएमएस के प्रथम व द्वितीय बैच के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। बरसात में हर घर में औषधीय पौधे लगवाने संकल्प लिया गया।
रसशास्त्र विशेषज्ञ डॉ. किरण ने बताया कि पलास बहुत गुणकारी है। इसका बीज पुराने एक्जिमा व समस्त चर्म रोगों को जड़ से समाप्त करता है। अर्जुन की छाल को हृदय रोग व मोटापा घटाने में गुणकारी बताया।
विज्ञापन

द्रव्यगुण विशेषज्ञ डॉ. शमना ने कहा कि सिंदूर के पौधे में औषधीय गुण होने के बावजूद इसका कास्मेटिक गुण भी है। इस पौधे को घर में लगाया जा सकता है। प्रायोगिक कार्यशाला में तुलसी, ऐलोवेरा, लाजवंती, स्टीविया आदि का स्वरस निकालना सिखाया गया। उन्होंने कहा कि पुनर्नवा तराई क्षेत्र में अत्यधिक पाया जाता है। इसका उपयोग लिवर की बीमारियों में रामवाण है। यदि लिवर का तीन चौथाई हिस्सा भी नष्ट हो गया है तो इस औषधि से लिवर को पुनर्जीवित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर डॉ. परमेश्वर ने बताया कि इस मौसम में आयुर्वेद के दोष वात पित्त कफ में वात व पित्त दोष की अधिकता रहती है, जिससे विषम ज्वर, पेचिस, उदर शूल, सिर शूल आदि रहता है। प्रथम बैच के आकाश यादव, कृपाशंकर, माहेनूर, पल्लवी, आकाश, रजक, वर्षा, अनामिका, सोनम पाठक, द्वितीय बैच के कृष्णा, सौर्य, अंजलि, प्रतिभा, संजू, मंतशा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed