फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Expired cold drinks are being sold in the market

Maharajganj News: बाजार में बिक रही एक्सपायर हो चुकी कोल्ड ड्रिंक

Fri, 21 Mar 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 21 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Expired cold drinks are being sold in the market
एक्सपायर्ड पेय पदार्थ।  
महराजगंज। गर्मी का मौसम आ गया है। अब कोल्ड ड्रिंक की बिक्री भी बढ़ेगी, इसे ध्यान में रखते हुए एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक खपाने में धंधेबाज जुटे हैं। थोड़ी सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। दूसरी ओर नवरात्र को देखते हुए मिलावटी घी खपाने की तैयारी की जा रही है। सस्ते दाम वाले घी को शुद्ध बताकर बाजार में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन


कारोबारियों के अनुसार जिले में तीन हजार से ज्यादा खुदरा विक्रेता कोल्ड ड्रिंक के कारोबार से जुड़े हुए हैं। सबसे ज्यादा कारोबार, होटल, रेस्टोरेंट, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, आदि स्थानों पर होता है। इन स्थानों पर गर्मियों के सीजन में एक विक्रेता 150 से 200 बोतल प्रतिदिन बिक्री करता है। ऐसे में माना जा रहा है सीजन में जिले में रोज औसतन एक लाख से ज्यादा ठंडे पेय की बिक्री होती है।
विज्ञापन

दूसरी ओर पुराना माल खपाने के लिए इंतजाम कर लिया गया है। शहर में बृहस्पतिवार को पड़ताल के दौरान एक दुकान पर अंदर कोल्ड ड्रिंक गत्ते में रखा हुआ था। उसमें से एक बोलत लेकर देखने पर उसपर वर्ष 2024 लिखा था। उसे रखकर वहां से आगे बढ़ने पर दूसरी दुकान से कोल्ड ड्रिंक लेकर देखने में वहां भी एक्सपायरी मिला। सूत्रों की मानें तो गोरखपुर से सस्ते दर पर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक मंगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिनों गोरखपुर में कार्रवाई के दौरान कोल्ड ड्रिंक बरामद हुआ था। इससे अंदेशा है कि धंधेबाजों ने ज्यादातर माल सीमावर्ती जिले में खपा दिया है। ग्रामीण बाजारों में जल्दी कोई एक्सपायरी पर ध्यान नहीं देता है, इसका फायदा धंधेबाज उठाते हैं। इस बार गर्मी में इसे खपाने के लिए पूरी व्यवस्था कर ली गई है। सूत्रों की माने तो ज्यादातर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक ग्रामीण बाजारों में पहुंचा दिया गया है।
यह है कार्रवाई का प्रावधान
विक्रेता के पास अवधि पार कोल्ड ड्रिंक का स्टॉक मिलने पर तत्काल माल नष्ट कर दुकान को सीज कर दिया जाता है। वहीं भविष्य में कोल्ड ड्रिंक की बिक्री पर पाबंदी लगा दी जाती है। साथ ही निर्माता फर्म की जानकारी कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।

देसी घी के नाम पर बिक रहा पाम ऑयल और बटर ऑयल का मिश्रण
महराजगंज। नवरात्र को देखते हुए शहर में मिलावटखोर घी खपाने में लगे हैं। मिलावटी घी को शुद्ध बताकर बाजार में भेजा जा रहा है। असल में देसी घी के नाम पर पाम ऑयल और बटर ऑयल का मिश्रण होता है। इसे कोई समझ नहीं पाता है। सस्ते के चक्कर में मिलावटी घी आसानी से बिक जा रहा है।
शहर में दुकानों पर मिलावट के खेल के बारे में जानकारी हुई। सस्ते के चक्कर में मिलावट वाला घी बाजार में बिक रहा है। ग्राहक तो समझ नहीं पाएगा कि यह असली है या मिलावट वाला। दुकानदार को पूरी जानकारी होती है। बाजार में स्पर्धा को देखते हुए रेट कम कर देशी घी बेचने के चक्कर में मिलावट वाला बेचा जा रहा है।
सूत्रों की माने तो गांव का शुद्ध देशी घी बताकर मिलावटी बेचा जा रहा है। शुद्ध देशी घी बाजार में कम से कम 1200 रुपये प्रति किलो की दर से मिलता है। बाजार में पैक घी अलग-अलग रेट का है। औसतन 600 रुपये प्रति किलो के हिसाब से घी मिलता है। सस्ते दर पर मिलने वाले घी में मिलावट होती है।

डॉ. डीके कुशवाहा ने बताया कि देसी घी की खुशबू के लिए केमिकल डाई एसिटाइल की कुछ बूंदें डाली जाती हैं। हालांकि, यह घी खतरनाक है। इससे हार्ट अटैक का खतरा रहता है। धंधेबाज रिफाइंड ऑयल और अन्य केमिकल की मिलावट कर देसी घी बना देते हैं। खरीदारी के दौरान लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed