फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Except Farenda, BJP wins in four assembly constituencies

Maharajganj News: फरेंदा को छोड़, चार विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को मिली जीत

Wed, 05 Jun 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 05 Jun 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Except Farenda, BJP wins in four assembly constituencies
महराजगंज। 63 लोक सभा महराजगंज के पांच विधान सभाओं में से एक फरेंदा को छोड़ बाकि के चार विधान सभाओं में भाजपा को जीत मिली है। इनमें सिसवा विधानसभा में हमेशा की तरह एक बार फिर भाजपा ने बड़ी लीड लेकर गठबंधन के प्रत्याशी को करारी शिकस्त दी है।
विज्ञापन

भाजपा ने सिसवा विधानसभा में अंतरकलह के तगड़ी चर्चाओं के बीच सबसे अधिक 137732 मत हासिल किया है। हालांकि गठबंधन प्रत्याशी को भी 108013 मत मिले हैं, लेकिन सिसवा विधानसभा की 29719 मतों की बड़ी लीड ने भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाई है। वहीं पनियरा विधानसभा में भी भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी को 128983 मत मिले हैं, जबकि गठबंधन के उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी को 113536 मत मिले हैं। यहां से भी भाजपा ने 15447 मतों की लीड ली है।
विज्ञापन

इसके साथ ही नौतनवा विधानसभा में सभी विपक्षी नेताओं के एक मंच पर आने के बाद भी भाजपा को 105907 मत मिले जबकि 102642 मत पाकर गठबंधन ने भाजपा का पीछा तो किया, लेकिन पछाड़ नहीं पाई और 3265 मतों से यहां भी भाजपा ने बढ़त बना ली। साथ ही सदर विधानसभा में भाजपा और इंडिया गठबंधन प्रत्याशी में काटे की टक्कर देखने को मिली हर बूथ पर जूझते गठबंधन के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाजपा को घेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी, लेकिन 126286 मत मिले। गठबंधन को 126118 मत के साथ कड़ी चुनौती देते हुए 168 मतों से पिछड़ गई, लेकिन अपने विधानसभा में फरेंदा विधायक और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी वीरेन्द्र चौधरी ने 104736 मत पाकर अपने गृह क्षेत्र में भाजपा को पटखनी देते हुए 13157 मतों की लीड लेकर भाजपा को चित तो किया, लेकिन बाकी के चार विधान सभाओं के अंतर के खाई को पाट नहीं पाए। जिसके चलते भाजपा और गठबंधन में अंतिम सांस तक चले चुनावी दंगल में अंततः भाजपा ने मैदान मार लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
वर्ष 2019 के चुनाव से 10.35 प्रतिशत कम मत पाकर मिली जीत
महराजगंज। इस बार भाजपा को जीत तो मिली, लेकिन मत प्रतिशत घट गया है। वर्ष 2019 के चुनाव से इस बार 10.35 प्रतिशत कम वोट पाकर भाजपा को जीत मिली। वर्ष 2019 में भाजपा को 59.2 प्रतिशत मिले थे। इस बार घटकर 48.85 प्रतिशत हो गया है। वहीं गठबंधन को 45.92 प्रतिशत मत मिले हैं।

--------------------------
विधानसभावार मिले मतों का विवरण
विधानसभा-----भाजपा----कांग्रेस
सिसवा---------137732---108013
फरेंदा---------91579------104736
पनियरा------128983-----113536
सदर---------126286------126118
नौतनवा-----105907--------102642
---------------------------------
पोस्टल बैलेट में भी जीती भाजपा
पोस्टल बैलेट में भाजपा को जीत मिली है। 823 वोट भाजपा को 814 वोट गठबंधन को मिले हैं। पोस्टल बैलेट में मतगणना से मिली बढ़त से भाजपा को आगे बढ़ने की राह आसान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed