फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Excavation begins amid Vedic chanting and Dhamma recitation

Maharajganj News: वैदिक मंत्रोच्चार और धम्म पाठ के बीच उत्खनन का शुभारंभ

Tue, 19 Nov 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 19 Nov 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Excavation begins amid Vedic chanting and Dhamma recitation
महराजगंज। चौक क्षेत्र के ऐतिहासिक धरोहर स्थल कन्हैया बाबा स्थान का रामग्राम के रूप में प्रामाणिकता के लिए उत्खनन का रास्ता प्रशस्त हुआ। सोमवार को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने वैदिक मंत्रोच्चार और धम्म पाठ के बीच उत्खनन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि तमाम झंझावतों को पार करके यह शुभ दिन आया है। उत्खनन में प्रमाणित होने के बाद इस क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा। टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के जंगल में स्थित कन्हैया बाबा स्थान को बुद्ध के आठवें अस्थि स्तूप की मान्यता के परिप्रेक्ष्य में सोमवार को उत्खनन कार्य का शुभारंभ हुआ। इस दौरान 15 सदस्यीय भारतीय पुरातत्व विभाग की टीम डाॅ. आफताब हुसैन के नेतृत्व में मौजूद रही।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध के नाना महाराज अंजन की धरती पर आप सबका स्वागत है। उन्होंने कहा कि हजारों वर्ष पूर्व इसी क्षेत्र से भगवान बुद्ध ने अहिंसा का जो मार्ग दिखाया वो पुरी दुनिया में फैला।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह गौरव का विषय है कि भगवान बुद्ध का ननिहाल और ससुराल महराजगंज जनपद में है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में यहां से लेकर मगध तक आठ महा गणराज्य हुआ करते थे। इसमें से दो गणराज्य महराजगंज में पड़ते थे। भगवान बुद्ध शाक्य गणराज्य से थे, उनकी पत्नी कोलिय गणराज्य की थी। आठों गणराज्य भगवान बुद्ध के अनुयायी थे।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध के महा परिनिर्वाण के समय हुई घटनाएं भारतीय इतिहास में प्रमाणिक रूप से दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि आठवें अस्थि स्तूप के मत मतांतर को लेकर न केवल भारत में बल्कि अन्य देशों में मिथकीय कथाएं प्रचलित हैं। इतिहास की प्रमाणिकता को स्थापित करने के लिए शोध आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि आज की ये प्रायोगिक खुदाई हजारों वर्ष पुराने इतिहास को प्रमाणिक रूप से देखने का प्रयास मात्र है। कार्यक्रम को सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और डाॅ. परशुराम गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिलापंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता देवी, एडीएम डॉ. पंकज वर्मा, डीएफओ सुर्वे निरंजन राजेंद्र, एसडीएम सदर रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed