फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Examination in council schools: Children kept writing while sitting on benches and sometimes on the floor.

परिषदीय स्कूलों में परीक्षा : बेंच तो कहीं फर्श पर बैठकर लिखते रहे बच्चे

Fri, 20 Sep 2024 05:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 20 Sep 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Examination in council schools: Children kept writing while sitting on benches and sometimes on the floor.
प्राथमिक विद्यालय अनंतपुर कुशहिया में फर्श पर परीक्षा दे रहे  बच्चे। 
महराजगंज। जिले के परिषदीय स्कूलों में बृहस्पतिवार से वार्षिक परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा में विज्ञान के सवालों को लेकर बच्चे उलझे रहे। परीक्षा के दौरान बच्चे कहीं फर्श पर तो कई स्कूलों में डेस्क-बेंच पर परीक्षा दी। इसके अलावा कहीं पर बच्चे खेलते हुए मिले।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 8:35 बजे कंपोजिट विद्यालय मोहद्दीनपुर में कक्षा 2 व 3 के अपने अपने कक्षा में खेलते हुए नजर आए। जबकि स्कूल में अध्यापक बच्चों को कक्षा में बैठाने में जुटे रहे। परीक्षा में शामिल में होने पहुंचे बच्चों ने बताया कि हम लोग घर से कापी लेकर आएं हैं। इसके अलावा कक्षा दो के बच्चों को मालूम नहीं था कि कौन-कौन सा पेपर है।
विज्ञापन

इंचार्ज प्रधानाध्यापक कुसुम गुप्ता ने बताया कि कक्षा 2 में 25 के सापेक्ष 18, कक्षा 3 में 28 के सापेक्ष 23, कक्षा 4 में 38 के सापेक्ष 35, कक्षा 5 में 22 केवल सापेक्ष 15, कक्षा 6 में 58 के सापेक्ष 45 बच्चे परीक्षा देने के लिए प्रथम पाली में आए हुए हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा मित्र व अनुदेशक मिलाकर कुल 13 अध्यापक तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय 9:5 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरा खुर्द में कक्षा 6,7,8 के बरामदे में फर्श पर एक स्थान पर बच्चे परीक्षा देते हुए मिले। विज्ञान पेपर में बच्चे सवालों को हल करने में जुटे रहे। विज्ञान के प्रश्नपत्र ने बच्चों की परेशानी बढ़ाई दी। प्रभारी प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार ने बताया कि कक्षा 6 में 24 के सापेक्ष 23, कक्षा 7 में 27 के सापेक्ष 25 जबकि कक्षा 8 में 25 के सापेक्ष 21 बच्चे परीक्षा देने पहुंचे थे।
समय करीब 9:25 बजे प्राथमिक विद्यालय अनंतपुर कुशहिया में एक ही कक्षा में कक्षा 1, 2, 3, 4, 5 के बच्चे परीक्षा देते मिले। यहां पर स्कूली बच्चे फर्श पर परीक्षा देते मिले। यहां पर सहायक अध्यापक राजू पासवान, शिक्षा मित्र रीता गुप्ता बच्चों को समझाते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा शिक्षा मित्र रुबिया खातून मौजूद रहीं। सहायक अध्यापक राजू पासवान ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार पांडेय रामरतन पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण देने के लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा में 1 में 9 के सापेक्ष 8, कक्षा 2 में 9 के सापेक्ष 7, कक्षा 3 में 12 के सापेक्ष 11,कक्षा 4 में 10 के सापेक्ष 9, जबकि कक्षा 5 में 13 के सापेक्ष 12 बच्चे परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे।

10:05 बजे तक प्राथमिक विद्यालय जंगल बड़हरा चौरी में बच्चे डेस्क बेंच पर परीक्षा देते मिले। यहां पर प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद अयूब कक्षा वार परीक्षा की देखरेख करते दिखे। उन्होंने बताया कि कक्षा 1 में 15, कक्षा 2 में 14,कक्षा 3 में 15, कक्षा 4 में 16 जबकि कक्षा 5 में 18 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए।

परीक्षा बेहतर ढंग से कराने के लिए संबंधित प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है। अगर कहीं गड़बड़ी है तो उसमें सुधार किया जाएगा।
श्रवण कुमार गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed