फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Examination centers will be monitored with AI-enabled CCTV cameras.

Maharajganj News: एआई लैस सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी परीक्षा केंद्रों की निगरानी

Mon, 12 Jan 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Examination centers will be monitored with AI-enabled CCTV cameras.
104 परीक्षा केंद्रों पर 70,701 विद्यार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन


18 फरवरी से शुरू होगी बोर्ड की परीक्षा
परीक्षा से पहले कंट्रोल रूम से जोड़े जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
महराजगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम घोषित करने के बाद जनपद में कुल 104 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जा चुके हैं। 18 फरवरी से बोर्ड की परीक्षा में 70,701 विद्यार्थी भाग लेंगे। इस बार एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) लैस सीसीटीवी के जरिये परीक्षा केंद्रों की त्रिस्तरीय निगरानी की जाएगी। कलेक्ट्रेट की जगह इस बार डीआईओएस कार्यालय सभागार में कंट्रोल रूम स्थापित करने की तैयारी है।

यूपी बोर्ड परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए यूपी बोर्ड तकनीकी संसाधनों के जरिये निगरानी की व्यवस्था मजबूत कर रहा है। इस बार सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी त्रिस्तरीय की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर मुख्य गेट से लेकर परीक्षा कक्ष में कैमरे लगवाए जाएंगे। साथ ही डबल लॉक में रखे गए प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिका की निगरानी के लिए एआई लैस कैमरे लगाए जाएंगे। डीआईओएस कार्यालय से कैमरे लगाने का निर्देश परीक्षा केंद्र प्रधानाचार्य को दिया जा चुका है। परीक्षा प्रारंभ होने से पहले सभी केंद्र आईडी पासवर्ड की मदद से तीन कंट्रोल रूम से जोड़कर ऑनलाइन किए जाएंगे।
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक सिंहपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल यादव ने बताया कि कैमरे सीधे यूपी बोर्ड के मुख्य कंट्रोल रूम, क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर कंट्रोल रूम व जनपद स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम से जुड़ने हैं। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में एलईडी स्क्रीन लगाने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। कंट्रोल रूम में शिफ्टवार निगरानी रखने के लिए शिक्षकों की टीम तैनात रहेगी। यह टीम डिजिटल वॉकी-टॉकी की मदद से प्रत्येक केंद्र के टच में बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सभी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों को लगवाने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा शुरू होने के दो दिन पहले सभी केंद्र कंट्रोल रूम से जोड़कर ऑनलाइन कर दिए जाएंगे।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed