फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ex sp mp protested for 3 hours

पूर्व सांसद समर्थकों के साथ तीन घंटे तक धरने पर बैठे

Thu, 07 Jan 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज Updated Thu, 07 Jan 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद की गाड़ियों में तोड़फोड़ के कुछ ही देर बाद सपा के
विज्ञापन
पूर्व सांसद अखिलेश सिंह प्रशासन के खिलाफ सक्सेना चौराहे पर धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि प्रशासन की लापरवाही से अब तक सभी जिला पंचायत सदस्यों की उपस्थिति नहीं हो सकी है। तीन घंटे तक धरने के बाद मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। जाम में स्कूली बच्चों के अलावा कई मरीज भी फंसे।


सपा के पूर्व सांसद अखिलेश सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामप्रकाश सिंह ने कहा कि डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव भाजपा के पक्ष में काम कर रहे हैं। गुरुवार को चुनाव है लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक सभी जिला पंचायत सदस्यों की उपस्थिति दर्ज नहीं कराई जा सकी।

 इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रशासन भाजपा के पक्ष में काम कर रहा है। जिला पंचायत में बना भाजपा कार्यालय गलत तरीके से बना है। वह एक कर्मचारी के नाम पर अलॉट है लेकिन डीएम ने सब कुछ जानते हुए भी न तो कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज कराया और न ही कार्यालय हटवाया।

नेताओं ने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई होगी। सपा का जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद एक-एक कार्यों की जांच कराई जाएगी। भ्रष्टाचारियों को जेल भेज जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिला पंचायत में हुए 15 सालों के कार्यों की सीबीआई जांच कराई जाए। धरने को धनन्जय सिंह, बिन्द्रेश कन्नौजिया, तसौव्वर खान, बबलू भारती, अभिषेक राय ने भी संबोधित किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल, सदर ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह उर्फ डिग्गू सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामहरख समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed