फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Everyone is troubled by the power cut

Maharajganj News: बिजली कटौती से हर कोई परेशान

Tue, 20 Jun 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 20 Jun 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Everyone is troubled by the power cut
महराजगंज। जिले में शहर से लेकर गांव तक रूक रूक कर बिजली कटौती हो रही है। दिन में करीब आठ से दस बार तो रात में भी पांच से छह बार बिजली गुल रही है। जरूरत के समय से ज्यादा देर तक बिजली गुल हो रही है। दोपहर में तो अक्सर गुल हो रही है। रात में नौ बजे के बाद यही हाल है। गांव में तो आने जाने का कोई शेड्यूल ही नहीं है।
विज्ञापन




सोमवार को शहर में सुबह से लेकर शाम करीब आठ आर बिजली गुल हुई। सुबह बिजली रही लेकिन करीब नौ बजे अचानक गुल हो गई। करीब घंटे भर बिजली गुल रही। फिर आई तो लोगों ने राहत की सांस ली। गांधी नगर के सुनील कुमार ने बताया कि बिजली की जरूरत तब होती है तो कट जाती है। सुबह नौ से 10 बजे तक आफीस जाने का समय होता है, प्रत्येक दिन इस समय बिजली गुल हो रही है।
विज्ञापन

सत्येंद्र यादव ने बताया कि बिजली विभाग के रजिस्टर में बिजली पूरी मिल रही है। फाल्ट के नाम पर बिजली घंटे भर गुल जाती है। कभी आधे घंटे में ही आ जाती है तो कभी 20 मिनट में ही आ जाती है। बिजली निगम अगर सचमुच में फाल्ट ठीक करता है तो इतने कम समय से कैसे फाल्ट ठीक हो जाता है, यह समझ में नहीं आ रहा है। शहर के अलावा गांव में भी आपूर्ति की बदहाल दशा है। शहर में मुश्किल से 18 घंटे बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव तो बिजली के रहने न रहने कोई मतलब ही नहीं रह गया। घुघली क्षेत्र के चौमुखा गांव के रत्नेश कहते हैं कि गर्मी में कटौती ज्यादा हो रही है। बिजली के आने जाने का कोई शेड्यूल नहीं है। करीब सात से आठ घंटे बिजली मिल रही है। घर में मरीजों व बुजुर्गो को परेशानी हो रही है।
फरेंदा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का यहीं हाल है। लेहडा के ब्रजेश तिवारी ने बताया कि अधिकारियों की कथनी करनी में बहुत अंतर है। बिजली बेहतर ढंग से नहीं मिल रही है।


अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने बताया कि बिजली की आपूर्ति बेहतर ढंग से की जा रही है। कहीं भी समस्या होने पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। अभी अवर अभियंता, एसडीओ अपने अपने क्षेत्र में आपूर्ति बेहतर ढंग से बहाल करने की दिशा में सतर्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed