{"_id":"69600e92eb49f56ecf0993be","slug":"even-after-the-sun-came-out-there-was-no-relief-from-the-cold-people-shivered-maharajganj-news-c-206-1-go11002-168736-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: धूप निकलने के बाद भी ठंड से नहीं मिली राहत, कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: धूप निकलने के बाद भी ठंड से नहीं मिली राहत, कांपे लोग
विज्ञापन
महराजगंज। बृहस्पतिवार को धूप निकलने के बाद भी लोगों को गलन भरी सर्दी से निजात नहीं मिल सकी। धूप निकलने से दृश्यता में तो सुधार हुआ लेकिन लोगों को पर्याप्त गर्माहट नहीं मिल सकी। 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार, 12 जनवरी तक विशेष राहत नहीं मिलने के आसार नहीं हैं।
2026 के शुरू होते ही जिले की आबोहवा में 12 जनवरी तक किसी विशेष परिवर्तन की उम्मीद मौसम विभाग को नहीं है। इस अपडेट से वह लोग मायूस हैं जिन्हें बृहस्पतिवार को खिली धूप से उम्मीद थी कि आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलेगी। बृहस्पतिवार को लगातार तीन दिन के बाद सुबह कोहरे का ग्राफ कम रहा और सुबह आठ बजे तक मौसम पूरी तरह साफ हुआ। धूप खिली जरूर, लेकिन ठिठुरन से निजात नहीं मिल सकी। धूप लोगों को गर्माहट देती उससे पहले सुबह 10 बजे के बाद 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से शुरू हुई पछुआ ने धूप की गर्मी सोखने का काम किया। इस वजह से धूप में रहकर भी लोगों ने कंपकंपी महसूस की। बृहस्पतिवार को अधिकतम 17 डिग्री व न्यूनतम 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। धूप के साथ हवा शाम पांच बजे तक बनी रही जिसके बाद भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं मयस्सर हो सका और लोगों ने ठिठुरन भरी बर्फीली सर्दी महसूस की।
मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 12 जनवरी तक किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। साथ ही मौसम विभाग ने आज हल्की बारिश की संभावना जताई है।