फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Even after four months, the resource cooperative society did not hand over

Maharajganj News: चार माह बाद भी साधन सहकारी समिति नहीं किया हैंड ओवर

Sun, 22 Mar 2026 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Even after four months, the resource cooperative society did not hand over
साधन सहकारी समिति नहीं किया हैंडओवर रख-रखाव मे बनी समस्या।
रख-रखाव और खाद बीज भंडारण की बनी समस्या
विज्ञापन


ठूठीबारी। डगरुपुर साधन सहकारी समिति का निर्माण कार्य पूरा हुए लगभग चार माह हो गया लेकिन विभाग की ओर से हैंडओवर नहीं किया गया है। इससे समिति में खाद-बीज रखने की समस्या बढ़ने से किसान परेशान हैं।

नौतनवां क्षेत्र के डगरुपुर स्थित साधन सहकारी समिति का नया भवन आरकेवीवाई योजना के अंतर्गत 100 एमटी गोदाम मंगलापुर विकास खंड नौतनवां का निर्माण 43 लाख रुपये की लागत से किया गया है। साधन सहकारी समिति अध्यक्ष रविंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि साधन सहकारी समिति मंगलापुर का निर्माण कार्य पूरा हुए लगभग चार माह हो गया। आरोप है कि संबंधित विभाग के ठेकेदार व जेई की लापरवाही से अब तक हैंडओवर नहीं हुआ। किसानों के खेत में गेहूं की फसल तैयार होने वाला है खाद, बीज भंडारण के लिए समस्या बना हुआ है जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। जेई अमन सिंह ने बताया कि हैंडओवर के लिए फाइल तैयार कर संबंधित विभाग को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
डगरुपुर साधन सहकारी समिति का नवनिर्माण हो गया है। हैंडओवर की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही पूरी हो जाएगी।
-सुनील कुमार गुप्ता, एआर महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed