{"_id":"6511e3cdcc3d46efa7050194","slug":"even-after-construction-of-parking-gathering-of-e-rickshaws-at-the-railway-station-gate-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-6502-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पार्किंग बनने के बाद भी रेलवे स्टेशन गेट पर ई-रिक्शा का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पार्किंग बनने के बाद भी रेलवे स्टेशन गेट पर ई-रिक्शा का जमावड़ा
Tue, 26 Sep 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार। रेलवे गेट सामने ई-रिक्शा के जमावड़े से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ई-रिक्शा चालकों के ज्यादा किराया वसूलने से यात्री हलकान हैं। इस समस्या पर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
सिसवा रेलवे स्टेशन परिसर में पार्किंग बनने के बावजूद ई रिक्शा चालक अपनी गाड़ियों को गेट पर खड़ा कर जाम लगा दे रहे हैं। जिससे यात्रियों के आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना होने का आशंका बनी रहती है। वहीं किराये का निर्धारण नहीं होने के कारण यात्रियों से ज़्यादा किराया वसूला जाता है। मोल भाव करने पर यात्रियों से दुर्व्यवहार करते हैं।
निचलौल ब्लाक के ग्राम बिसोखोर निवासी संजय शर्मा का कहना है कि ई रिक्शा चालक रेलवे स्टेशन गेट पर रिक्शा खड़ा कर जाम लगा देते हैं। ग्राम हरपुर पकड़ी के रईस ने कहा कि जब गाड़ी आती है और यात्री स्टेशन बाहर निकलते हैं। चालक ज्यादा से ज्यादा यात्री बैठाने की होड़ में लग जाते हैं। बड़हरा के अरविंद यादव का कहना है कि ई रिक्शा चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। एतराज करने पर दुर्व्यवहार करने लगते हैं। कस्बे के निवासी पप्पू खान का कहना है कि रेलवे परिसर में खड़ी ई रिक्शा से यात्रियों को होने वाली असुविधाएं रेल विभाग की लापरवाही की देन है।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक दीनबंधु का कहना है कि बार बार मना करने के बाद ई रिक्शा चालक अपनी मनमानी करते है। यहां आरपीएफ की स्थायी नियुक्ति न होने से समस्याएं उत्पन्न हो रही है।