{"_id":"68b5fa131ea773db280a6b27","slug":"even-after-36-hours-no-clue-has-been-found-about-the-missing-child-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-158529-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 36 घंटे बाद भी लापता बालक का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 36 घंटे बाद भी लापता बालक का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
कजरी गांव में बालक के लापता होने की सूचना पर जांच करती एसएसबी डॉग स्क्वाड टीम।
नौतनवा। थाना क्षेत्र के जंगल के किनारे बसे गांव कजरी के मुसहरन टोले से लापता हुए बालक का सुराग 36 घंटे बाद भी नहीं लगा। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कुमार ने भी मौके पर जाकर जानकारी ली। सोमवार को दोपहर में थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव, एसएसबी डॉग स्क्वॉयड टीम, पीएसी एसडीआरएफ, क्राइम ब्रांच जांच में जुटी रही लेकिन बालक का पता नहीं चला।
सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग लक्ष्मीपुर रेंज के जंगल के किनारे बसे गांव कजरी के मुसहरन टोले से पांच वर्षीय अंश उर्फ प्रिंस का लापता होना क्षेत्र में चर्चा बना हुआ है कि आखिर अचानक बालक गायब कैसे हुआ। कोई जंगली जानवर ले गया या किसी ने चुरा लिया। जंगल के किनारे के गांव की यह पहली घटना नहीं है।
विज्ञापन
मार्च 2024 में धोतियहवा गांव में भी अपनी मां के साथ सो रहा एक माह का दुधमुंहा बच्चा भी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था, जिसका आज तक पता नहीं चल सका। लापता बच्चे की मां संजू अग्रहरि ने बताया कि उनका बेटा मोबाइल लेकर घर से थोड़ी दूरी पर चला रहा था। जब बच्चा दिखा नहीं तो वह बच्चे को खोजने लगी। उसके बाद मोबाइल पर फोन किया। चार बार कॉल जाने के बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। उसके बाद से पता नहीं चला। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि अपहरण का केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।