फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Evaluation will be done on nine points for Panchayat Incentive Award

Maharajganj News: पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए नौ बिंदुओं पर होगा मूल्यांकन

Fri, 11 Jul 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 11 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Evaluation will be done on nine points for Panchayat Incentive Award
महराजगंज। मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार 2025 के लिए ग्राम प्रधान 15 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंचायतीराज विभाग को शासन से प्राप्त पत्र के अनुसार इस बार स्वच्छता व हरियाली के बिंदु भी अहम रोल निभाएंगे।
विज्ञापन

चयनित ग्राम पंचायतों में इनकी स्थिति का आकलन भी किया जाएगा। साथ ही ग्राम प्रधानों को 100 सवालों के जवाब देने होंगे। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार ग्राम पंचायतों में विकास की रफ्तार तेज करने व स्पर्धा पैदा करने के लिए दिया जाता है। बीते वित्तीय सत्र में जनपद की पांच ग्राम पंचायतों ने यह पुरस्कार जीता।
विज्ञापन

इनमें नौतनवा ब्लाॅक की दो ग्राम पंचायतों के नाम शामिल हैं। इस बार नौ थीम पर प्रधानों को विकास कार्यों का ब्योरा सीएम अवार्ड पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसके उपरांत जिला स्तरीय समिति सत्यापन कर रिपोर्ट देगी। जिसे राज्य स्तरीय समिति को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 सवालों का देना होगा जवाब : मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार 2025 के आवेदन के क्रम में ग्राम प्रधानों को 100 प्रश्नों के जवाब देने होंगे। पिछली बार जहां सात थीम पर मूल्यांकन हुआ था वहीं इस बार नौ थीम तय किए गए हैं।

चालू वित्तीय वर्ष के आवेदन में अब तक कराए गए कार्यों के आधार पर अंकों का निर्धारण किया जाएगा। महिला हितैषी, सुशासन, सामाजिक सुरक्षा, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा, स्वच्छता, हरित क्षेत्रफल, जल उपलब्धता, बाल मैत्री, स्वास्थ्य, गरीबी मुक्त, प्रधानमंत्री उज्ज्वला, टीकाकरण, जनसेवा केंद्र और आमदनी, आश्रय स्थल और पंचायत की आमदनी के आधार पर मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed