{"_id":"6755e647f73bfdf37104d614","slug":"esma-implemented-in-view-of-the-strike-by-power-corporation-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-137681-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पावर कार्पोरेशन के हड़ताल को देखते हुए एस्मा लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पावर कार्पोरेशन के हड़ताल को देखते हुए एस्मा लागू
Mon, 09 Dec 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। पॉवर कॉर्पोरेशन की संभावित हड़ताल को देखते हुए जिला प्रशासन सक्रियता बरत रहा है। निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारी विरोध कर रहे हैं और हड़ताल पर जा सकते हैं। इसे देखते हुए शासन ने एस्मा लागू कर दिया है। अगले छह माह तक सरकारी कर्मी एस्मा के तहत हड़ताल पर नहीं जा सकेंगे।
मार्च 2023 में यूपी के अंदर बिजली कर्मचारियों ने 65 घंटे की हड़ताल की थी। इसकी वजह से लाखों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी थी। यहां तक की कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा था। जिसके बाद हड़ताल समाप्त हुई थी। ऐसे में एक बार फिर से यह स्थिति न बने इसको देखते हुए एस्मा लगाकर कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है। एडीएम के निर्देश पर कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। बिजली आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत यहां दर्ज कराई जा सकेगी। कंट्रोल रूम नंबर 05523-222162 पर उपभोक्ता सूचना दे सकते हैं। ई नैय्यर अनवर को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
सदर नायब तहसीलदार देश दीपक ने बताया कि अपर जिलाधिकारी डाॅ. पंकज वर्मा की अनुमति से कंट्रोल रूम में अधिकारियों व कर्मचारियों की शिफ्ट वाइज ड्यूटी लगाई गई है। दीपक सिंह, अश्वनी सिंह की ड्यूटी सुबह छह बजे से अपराह्न दो बजे तक लगाई गई है। इसके अलावा अपराह्न दो बजे से रात 10 बजे तक राम आशीष, रवि प्रताप यादव कार्य देखेंगे। बृजभान अभिषेक व सूरज इसके बाद सुबह तक कंट्रोल रूम में रहेंगे। कंट्रोल रूम के नंबर पर आने वाली शिकायतों को रजिस्टर में अंकित करके निस्तारण कराने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे।