{"_id":"64ecf568804990a21a0b01e7","slug":"epidemiologist-dr-rafiq-issued-a-warning-letter-on-apathy-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-4735-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: उदासीनता पर एपीडेमियोलाॅजिस्ट डॉ. रफीक को चेतावनी पत्र जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: उदासीनता पर एपीडेमियोलाॅजिस्ट डॉ. रफीक को चेतावनी पत्र जारी
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम सत्येंद्र कुमार ने दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। संचारी रोग के नियंत्रण में समुचित स्वास्थ्य प्रक्रियाओं को न अपनाने तथा कार्य के प्रति उदासीनता पर एपीडेमियोलाॅजिस्ट डॉ. रफीक को चेतावनी पत्र जारी किया जाए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी अधीक्षक व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं की समयानुसार जांच कराएं, जिससे बच्चे व मां दोनों को सुरक्षित रखा जा सके। प्रसव के बाद उन्हें जन्म प्रमाणपत्र भी उपलब्ध करा दिया जाए।
ये निर्देश जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया। उन्होंने कहा कि जेई-एईएस के रोकथाम के लिए काफी मेहनत करने की आवश्यकता है। सीएचसी,पीएचसी तथा स्वास्थ्य उप केन्द्रो पर एएनएम की ओर से टीकाकरण व अन्य कार्यों में रुचि नहीं रखने तथा लापरवाही पर उनके विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। कार्य में किसी प्ररार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, दस्तक व संचारी रोग नियंत्रण अभियान, संस्थागत प्रसव एवं गभर्वती महिलाओं एवं एसएनसीयू में भर्ती नवजात शिशुओं के डिस्चार्ज संबंधी व्यवस्था की भी समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीना वर्मा, सीएमएस डॉ एके भार्गव, एसीएमओ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद व डॉ. राकेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास, डाॅ. राकेश यादव और नीरज सिंह आदि कर्मी मौजूद थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
गिरगिटिया के प्रधान को दिया प्रशस्ति पत्र
एन- क्वास कार्यक्रम में सर्वे के अंतर्गत स्वास्थ्य उप केंद्र गिरगिटिया के भवन व अन्य व्यवस्थाओं को सुसज्जित करने पर ग्राम प्रधान भिखारी प्रसाद को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।