फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Entrance of large vehicles to town jam

बड़े वाहनों के प्रवेश से कस्बे में जाम

Fri, 10 Nov 2017 12:42 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 10 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Entrance of large vehicles to town jam
बड़े वाहनों के प्रवेश से कस्बे में जाम - फोटो : अमर उजाला

 

विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। कस्बे में दिन में बड़े वाहनों के प्रवेश के कारण आए दिन यातायात जाम की समस्या पैदा हो जा रही है। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर बड़े वाहनों के प्रवेश के कारण पूरे दिन जाम की स्थिति रही। इससे जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

भारी वाहनों का दिन में प्रवेश वर्जित न होने का खामियाजा लोगों को जाम की समस्या का सामना करके भुगतना पड़ रहा है। कस्बे में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद भारी वाहनों के प्रवेश के कारण शाम तक लोग जाम की समस्या से जूझते रहे। प्रेम मंदिर मोड़,अंबेडकर तिराहा, विष्णु मंदिर व मिल गेट पर जाम हमेशा लगा रहता है। जिन भारी वाहनो को सोनौली जाना है। वह भी बाईपास का उपयोग न करते हुए कस्बे से होकर गुजरते हैं जिससे जाम की स्थिति विकट हो जाती है।

विज्ञापन


कस्बे में ही व्यापारियों के गोदाम होने के कारण भारी वाहनों को खड़ा कर लोडिंग व अनलोडिंग की जाती है। पटरियों पर फैल रही दुकानों, ठेलों व बेतरतीब तरीके से खड़े छोटे वाहनों के कारण सड़कों पर जाम की सि्थति पैदा हो जाती है। कस्बे में दिन में पुलिस व्यवस्था न होने के कारण शहर को पार करने में दो-दो घंटे लग जाते हैं। ऐसे में स्कूल जाने वाले छात्रों व स्कूली वाहनों को समय से स्कूल न पहुंचने की भी समस्या बनी हुई है। इस सबंध में एसडीएम आरबी सिंह का कहना है कि कस्बे में जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए जल्द ही अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed