फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Enthusiasm for vaccination, but not enough vaccine

टीकाकरण के प्रति उत्साह, मगर भरपूर टीका नहीं

Sat, 03 Jul 2021 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm for vaccination, but not enough vaccine
टीकाकरण के प्रति उत्साह, मगर भरपूर टीका नहीं
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोनारोधी टीकाकरण के प्रति लोग उत्साहित हैं, लेकिन भरपूर टीका नहीं होने से प्रत्येक दिन तमाम लोगों को केंद्र से मायूस होकर लौटना पड़ता है। गांवों में लगने वाले शिविरों में भी रजिस्टर में नाम दर्ज कराने के लिए लोगों को पसीना बहाना पड़ता है। क्योंकि भीड़ ज्यादा होने से नाम दर्ज कराने में असुविधा हो रही है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को बसंतपुर खुर्द गांव के प्राथमिक विद्यालय में सुबह 10 बजे टीका लगाने पहुंची। टीका लगवाने के लिए ग्रामीणों में उत्साह दिखा। सुबह दस बजे से पहले ही लोग आधार कार्ड लेकर केंद्र पर पहुंच गए। गांव में दूसरी बार टीका लगाया गया। पहली बार 3 जून को टीकाकरण हुआ था। उस समय 100 लोगों को टीका लगा था। शनिवार को 150 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

एएनएम मंजू मौर्य, मनीषा रजक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विजय लक्ष्मी मिश्रा, पिंकी यादव टीकाकरण शिविर में शामिल रहीं। एएनएम मंजू मौर्य ने बताया कि बसंतपुर खुर्द में 150 लोगों का टीकाकरण किया जाना है। 90 वैक्सीन 18 वर्ष से अधिक और 50 वैक्सीन 45 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए मिला है। बसंतपुर खुर्द से 10 किमी पर सीएचसी जगदौर है। जिला अस्पताल 12 किमी पर है। गांव के जयकृष्ण यादव, सुदर्शन, राम बदन, अर्जुन, जितेंद्र, त्रिभुवन पटेल, दूधनाथ यादव आदि प्रत्येक दिन लोगों को जागरूक करते हैं। ग्राम सभा निवासी रीता, राजेश, शत्रुघन, रंजू गुप्ता, सुशीला ने बताया कि ग्राम सभा में 3 जून को पहली बार शिविर में प्रथम डोज लगा था। टीका लगने के बाद कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की प्रोफाइल
गांव की कुल आबादी 2220 है। 1200 पुरुष, 1020 महिलाएं हैं। महिलाओं की साक्षरता दर 40 एवं पुरुषों की 75 प्रतिशत है। गांव में 800 युवा और 400 बुजुर्ग हैं। गांव में 2 प्रतिशत लोग सरकारी सेवा में हैं। शेष खेती, मजदूरी, व्यापार और निजी कंपनी में नौकरी कर जीवन यापन करते हैं।
गांव के सभी लोगों को टीका जल्द लग जाएगा। ग्राम सभा में दो बार शिविर लग चुका है। प्रयास किया जा रहा है पुन: शिविर लगाकर बचे लोगों को टीकाकरण कराया जाय। प्रत्येक दिन लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

सच्चिदानंद, ग्राम प्रधान
टीकाकरण पर पूरा जोर दिया जा रहा है। शत प्रतिशत टीका लगाने के प्रयास है। सीएचसी पर रविवार को छोड़कर प्रत्येक दिन टीका लगाया जाता है। भीड़ बढ़ने से थोड़ी समस्या हो रही है।
डॉ. विपिन कुमार शुक्ला, अधीक्षक, सीएचसी मिठौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed