{"_id":"695827fb5967855ec60cd81a","slug":"entered-the-house-and-beat-up-the-son-in-law-fir-against-seven-people-including-four-named-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-168170-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घर पर चढ़कर दामाद को पीटा, चार नामजद सहित सात पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घर पर चढ़कर दामाद को पीटा, चार नामजद सहित सात पर प्राथमिकी
विज्ञापन
राकेश कुमार दुबे की बेटी से 2020 में हुई थी अजेय कुमार द्विवेदी की शादी, तलाक कर चल रहा है मुकदमा
25 दिसंबर 2025 की दोपहर घुघली के वार्ड नंबर छह में की गई थी मारपीट
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। अजेय कुमार द्विवेदी ने पत्नी के पिता और रिश्तेदारों पर हमला करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना 25 दिसंबर 2025 की दोपहर की बताई जा रही है। जब आरोपी कथित तौर पर दामाद के घर पहुंचे और मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
घुघली के वार्ड नंबर छह निवासी अजेय कुमार द्विवेदी ने थाना घुघली में 29 दिसंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, अजेय का विवाह 30 नवंबर 2020 को पूजा द्विवेदी से हुआ था। वह कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भड़सर गांव, टोला गोदमहिया की निवासी हैं और राकेश कुमार दुबे की पुत्री हैं। वैवाहिक जीवन में मतभेद के चलते दोनों के बीच तलाक का मुकदमा पिछले दो वर्षों से लंबित है। पूजा शादी के बाद से ही मायके में रह रही हैं।
शिकायत में बताया गया कि 25 दिसंबर को पूजा के पिता राकेश कुमार दुबे, उनके भाई अयोन दुबे, टुन्नु दुबे और गुडू दुबे, बहनोई श्रीदेव उपाध्याय भुवानी गांव निवासी और दो-तीन अज्ञात लोगों ने मिलकर अजेय को उनके घर पर ही घेर लिया। आरोप है कि उन्होंने गंदी गालियां दीं और मना करने पर अजेय और उनके भाई की पिटाई की। राकेश और उनके भाइयों ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी। जब अजेय ने परिवार को सूचित करने के लिए मोबाइल निकाला तो आरोपियों ने दोनों भाइयों के फोन छीन लिए और अजेय के भाई का मोबाइल तोड़ दिया। बाद में किसी तरह फोन वापस किया गया। घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी राकेश कुमार दुबे, टुन्नु, गुड्डु, श्रीदेव उपाध्याय व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।