{"_id":"6a1c9ef3b49db636b90cf447","slug":"entered-the-house-and-assaulted-fir-registered-against-six-named-accused-maharajganj-news-c-209-1-skn1001-151438-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घर में घुसकर मारपीट, छह नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घर में घुसकर मारपीट, छह नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के नचनी गांव में घर में घुसकर गाली-गलौज और लाठी-डंडे से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नचनी गांव निवासी सजमेरुनिशा पत्नी फिरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार रात गांव के बाघे, डेवन, अख्तर, रफीकुननिशा, सुहाना और रेशमा उसके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने गालियां देते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
पीड़िता के अनुसार शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे सलीमुननिशा, फिरोज और आमीन को भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में परिवार के कई सदस्यों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।