फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ensure eligible beneficiaries are not left out of the PM Awas Yojana.

Maharajganj News: पीएम आवास योजना से वंचित न होने पाएं पात्र

Fri, 12 Jun 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Ensure eligible beneficiaries are not left out of the PM Awas Yojana.
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की पात्रता सूची को लेकर 29 जून तक होगी बैठक
विज्ञापन

महाराजगंज। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की अस्थाई पात्रता सूची को अंतिम रूप देने और स्थाई सूची तैयार करने के लिए 15 से 29 जून तक सभी ग्राम पंचायतों में बैठक होगी। इसको लेकर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में सभी ग्राम सचिवों को प्रशिक्षण दिया गया।
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह की उपस्थिति में ग्राम सचिवों को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शासन की सभी गाइडलाइन का पालन करें। निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी ग्राम पंचायतों में बैठकें सुनिश्चित की जाएं और पात्र व्यक्ति इस योजना का लाभ पाने से वंचित न रहे। लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर परियोजना निदेशक रामदरस चौधरी ने उपस्थित समस्त ग्राम सचिवों को स्थाई पात्रता सूची तैयार करने के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह से अस्थाई सूची की स्क्रूटनी करनी है, ग्रामीणों से आपत्तियां लेनी हैं और पारदर्शी तरीके से अंतिम सूची तैयार करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 जून से 2026 से शुरू होकर 29 जून तक चलने वाली इन ग्राम पंचायत की बैठकों में अस्थाई सूची को ग्रामीणों के सामने पढ़कर सुनाया जाएगा। यदि किसी ग्रामीण को सूची में शामिल किसी नाम पर आपत्ति है या कोई योग्य व्यक्ति छूट गया है, तो वह सीधे मौके पर अपनी बात रख सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed