फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ensure application of eligible persons by organizing camps

Maharajganj News: कैंप आयोजित कर पात्र व्यक्तियों का आवेदन सुनिश्चित कराएं

Sat, 22 Mar 2025 09:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 22 Mar 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
Ensure application of eligible persons by organizing camps
महराजगंज। तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा जनपद के महराजगंज के लिए नामित नोडल अधिकारी अनुज झा ने कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की। नोडल अधिकारी ने 25 मार्च से होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा की करते हुए निर्देशित किया कि समस्त अधिकारी सेवा, सुशासन और सुरक्षा के इस पर्व को भव्य और जनोन्मुख तरीके से आयोजित करें।
विज्ञापन

उन्होंने सभी निकायों और पीडी डीआरडीए को निर्देशित किया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान समस्त निकायों में पीएम आवास के लिए कैंप आयोजित कर पात्र व्यक्तियों का आवेदन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को फॉर्मर रजिस्ट्री और किसान सम्मान निधि के लिए भी आवेदन की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि समस्त विभाग जो लाभार्थीपरक हैं, अपने स्टॉल पर आवेदन की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने 25, 26 और 27 को स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने और इसमें आयुष विभाग को भी शामिल करने का निर्देश दिया। इसके अलावा स्टालों को आकर्षक और प्रभावी तरीके से आयोजित करने का निर्देश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, डीएफओ निरंजन राजेंद्र सुर्वे मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed