फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Water sports activities like parasailing started in Ramgarhtal, Gorakhpur

Gorakhpur News: गोवा-नौनीताल जाने के टिकट से कम दामों पर पर यहां लें लुत्फ, जायकेदार व्यंजन और उड़ान भी

Sat, 20 Apr 2024 11:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 20 Apr 2024 11:23 AM IST
विज्ञापन
Water sports activities like parasailing started in Ramgarhtal, Gorakhpur
पैरासेलिंग और बोटिंग का आनंद लेते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
गर्मी की छुट्टी में अगर नैनीताल या गोवा घूमने नहीं जा पा रहे तो रामगढ़ताल में उसकी झलक तो देखने आ ही सकते हैं। नैनीताल जैसी झील और वोटिंग के आनंद के साथ गोवा जैसे वॉटर गेम्स भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। बड़े पर्यटन स्थलों पर ज्यादा खर्च करने से बचना चाहते हैं तो कम खर्च वाले विकल्प रामगढ़ताल की खासियतों के बारे में जानना जरूरी है।
विज्ञापन


रामगढ़ताल आने वाले पर्यटक वाटर स्पोर्ट्स के सामने नया सवेरा से आनंद उठा सकेंगे। जेट्टी से लेक क्वीन क्रूज का संचालन किया जा रहा है। वहीं पास में ही फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का काम अंतिम चरण में चल रहा है। इसके अलावा वाटर स्पोर्ट्स के सामने नया सवेरा से पैरासेलिंग, जेट स्कीइंग के अलावा स्पीड बोट का संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन


वॉटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का संचालन मुंबई की फर्म ई-सिटी बाइस्कोप एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया है। फर्म के जरिए रामगढ़ताल में कई ऐसे एडवेंचर और स्पोर्ट्स एक्टिविटी शुरू किया जा रहे हैं, जो पर्यटकों के लिए काफी आकर्षक होगा। यहां उन्हें एक नया अनुभव मिल सकेगा। पर्यटक क्रूज का आनंद पहले से उठा रहे हैं। इसके साथ ही नया सवेरा पर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट भी जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरासेलिंग के ट्रायल के बाद पर्यटक लेंगे मजा
रामगढ़ताल में अब वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी के जरिए पर्यटकों को पैरासेलिंग, बोटिंग और पैराग्लाइडिंग जैसी नई स्पोर्ट्स एक्टिविटी का अनुभव मिलेगा। पैरासेलिंग का ट्रायल शुरू हो गया है। जल्द ही इसे पर्यटकों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ वॉटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में दो मोटर बोट और तीन स्पीड बोट ओर दो जेट स्कीइंग चल रही हैं।

Water sports activities like parasailing started in Ramgarhtal, Gorakhpur
बोटिंग करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
पैरासेलिंग के साथ स्पीड बोट भी
रामगढ़ताल में आने वाले पर्यटक वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद उठा सकते हैं। इसके लिए स्पोर्ट्स कांप्लेक्स से पैरासेलिंग का मजा उठाने के लिए पर्यटकों को 800 रुपए देने होंगे। साथ ही स्पीड बोट के लिए 100 रुपये व स्कीइंग के लिए 400 रुपये, नॉर्मल बोट के लिए 60 रुपये खर्च करने होंगे।

यहां आने वाले पर्यटकों के लिए यह बेहद आकर्षित और शानदार होगा। कम पैसे में पर्यटक इन सभी चीजों का रामगढ़ताल में ही आनंद उठा सकते हैं।


बच्चों के लिए खेल की उपलब्ध होगी सुविधा
वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में जल्द किड्स जोन को शुरू करने की तैयारी है। इसमें कांप्लेक्स के सामने खाली पड़े हिस्से में किड्स जोन के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा वाटर स्पोर्ट्स में इस गर्मी में ही टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कैरम बोर्ड, चेस आदि खेल नि:शुल्क शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed