फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Engineer sir is selling his ax after leaving his job worth lakhs

Maharajganj News: लाखों की नौकरी छोड़ कुल्हड़ बेच रहे इंजीनियर साहब

Tue, 19 Mar 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 19 Mar 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Engineer sir is selling his ax after leaving his job worth lakhs
बभनौली में कुल्हड़ बनवाते  सुनील कुमार।
महराजगंज। इंजीनियर बनने के लिए युवा दिन रात एक कर देते हैं, लेकिन अब कई युवाओं को यह नौकरी रास नहीं आ रही है। वह स्वरोजगार कर अपनी किस्मत चमका रहे ही हैं साथ ही कुछ हाथों को भी रोजगार दे रहे हैं। गोरखपुर निवासी सुनील ने लाखों की नौकरी छोड़कर कुल्हड़ बनाने की फैक्ट्री लगाई। आज वह लाखों रुपये कमा रहे हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर के हुमायूंपुर निवासी सुनील कुमार सिंह 2002 में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने 17 वर्ष एक कंपनी में नौकरी की। उससे संतुष्ट नहीं हुए तब उन्होंने स्वरोजगार करने की ठानी। वर्ष 2021 में और इन्होंने मिट्टी को ही अपना व्यापार चुना। उन्होंने पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली में एक एकड़ जमीन खरीदकर कुल्हड़ व मिट्टी के और बर्तन बनाने लगे। आज उनके कारखाने में 30 की संख्या में युवा काम कर रोजाना पांच से छह सौ रुपये कमा रहे हैं।
विज्ञापन

सुनील सिंह ने बताया कि एक दिन में वे 30-40 हजार कुल्हड़ का उत्पादन कर लेते हैं। कुल्हड़ बनाने की एक मशीन लगभग 30 हजार रुपये की है। वर्तमान में उनके पास 17 मशीनें हैं। आठ लाख रुपये की एक मशीन गैस टनल (भट्ठी) है। इसके अलावा मिट्टी काटने व पीसने की मशीन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुछ लोग खुद आकर ले जाते हैं। एक आदमी छह से सात घंटे काम कर के दो से तीन हजार कुल्हड़ बना लेता है। बने कुल्हड़ को हटाने व मिट्टी बगैरह लाने के लिए कुल मिलाकर सुनील सिंह महीने का 60-70 हजार रुपए की आमदनी करते हैं। मिट्टी के बर्तन बनाने का सांचा पीयूपी का होता है। इसमें मिट्टी के बर्तन की नमी जल्द दूर हो जाती है। यहां काम करने वाले सबरजीत, राधे, दीपक, गनेश, रामकिशुन, प्रीति, रंजू, सुंदरी व पाखी ने बताया कि वह लोग काफी समय से काम कर रहे हैं। गांव के बगल में काम मिल गया है। समय से पैसा मिल जाता है। घर का खर्च चल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed