{"_id":"662c37253eec23ed1406937a","slug":"engineer-of-private-company-dies-after-falling-from-humsafar-express-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-120987-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हमसफर एक्सप्रेस से गिरकर निजी कंपनी के इंजीनियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हमसफर एक्सप्रेस से गिरकर निजी कंपनी के इंजीनियर की मौत
Sat, 27 Apr 2024 04:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 27 Apr 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
पंकज पांडेय का फाइल फोटो।
-नोएडा में एक निजी कंपनी में तैनात थे, बृजमनगंज स्टेशन पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बृजमनगंज। क्षेत्र के हरैया मौहाली निवासी इंजीनियर की बृजमनगंज रेलवे स्टेशन पर हमसफर एक्सप्रेस से गिरने से मौत हो गई। वह नोएडा के एक निजी कंपनी में कार्यरत थे।
जानकारी के अनुसार, हरैया मौहाली निवासी पंकज पांडेय बृहस्पतिवार को आनंदविहार, दिल्ली से 12572 डाउन हमसफर एक्सप्रेस से अपने घर के लिए निकले थे। एक्सप्रेस ट्रेन का बृजमनगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन सुबह सवा आठ बजे जैसे ही बृजमनगंज प्लेटफार्म पर पहुंची। थोड़ी धीमी हुई तो वह अचानक फिसलकर प्लेटफार्म पर गिर गए। लोगों ने स्वजनों को सूचना दी। स्वजन घायल अवस्था में उनको जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर ले गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना सुन मृतक की पत्नी जागृति पांडेय का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक का एक दस माह का पुत्र पार्थ पांडेय है। थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।