फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   encroachment demolished, penalty imposed

कॉलेज रोड से हटवाया अतिक्रमण, चार हजार जुर्माना लगाया

Wed, 27 Jul 2022 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
encroachment demolished, penalty imposed
कॉलेज रोड से हटवाया अतिक्रमण, चार हजार जुर्माना लगाया
विज्ञापन

महराजगंज। शहर के सक्सेना चौराहे से निचलौल जाने वाली सड़क पर जगह-जगह कुछ लोगों ने दुकान लगाकर अतिक्रमण कर लिया था। मंगलवार को सदर एसडीएम मोहम्मद जसीम के नेतृत्व में पुलिस व नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण करने वाले लोगों से चार हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

एसडीएम ने कहा कि सड़कों पर स्थायी व अस्थायी दुकान लगाना उचित नहीं है। बार-बार चेतावनी देने के बाद भी सड़क के किनारे अतिक्रमण किया जा रहा था। इससे शहर में जाम की स्थिति बन जाती थी। इसे देखते हुए अतिक्रमण हटवाया गया। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे ठेला न लगाए बार बार चेतावनी के बाद भी सड़क पर अतिक्रमण किया गया तो कार्रवाई होगी। इस मौके पर नगर पालिका के ईओ आलोक कुमार, संपत्ति लिपिक रमेश चंद्र, अखिलेश पांडेय, सौरभ मिश्रा, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed