फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Emptying the bike tank, selling petrol at double the price

Maharajganj News: बाइक की टंकी खाली कर दोगुने दाम पर बेच रहे पेट्रोल

Mon, 27 Apr 2026 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Emptying the bike tank, selling petrol at double the price
पेट्रोल-डीजल के लिए भटक रहे जरूरतमंद वाहन चालक कड़ी धूप में लाइन में लगने को मजबूर
विज्ञापन


कोल्हुई। इन दिनों पेट्रोल एवं डीजल की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कारण ईंधन की मांग अधिक हो गई है। इस वजह से ईंधन के लिए वाहन चालक भटकने को मजबूर हैं। इसी बीच यह भी पता चला है कि कई लोग बाइक की टंकी खाली कर फिर से ईंधन के लिए पंपों पर लाइन लगा रहे हैं और तेल को दोगुने दाम में बेच रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कई पंपों पर ''डीजल-पेट्रोल नहीं है'' का बोर्ड लगा दिया गया है। ऐसे में जिन भी पंपों पर ईंधन उपलब्ध है वहां लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। भीड़ इस कदर हो रही है कि पंप कर्मियों एवं उपभोक्ताओं के बीच झड़प की स्थिति भी उत्पन्न हो जा रही है। सबसे अधिक परेशानी रोजमर्रा के कामकाज करने वाले लोगों एवं व्यवसायियों को हो रही है। स्कूल काॅलेज जाने वाले वाहन एवं नौकरी पेशा लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे है। कई पेट्रोल पंपों पर घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों राजाराम, विनोद, विपिन इत्यादि का कहना है कि क्षेत्र के कोल्हुई, बभनी, जिगिनिहा एवं बेलौही पेट्रोल पंप पर जहां लंबी कतार लग रही है। वहां बाइक सवार कालाबाजारी पेट्रोल पंपों पर टंकी फुल करवाकर डिब्बे में खाली कर ले रहे हैं और फिर पेट्रोल पंप पर जाकर भरवा रहे हैं। इसके चलते सीमा क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल दोगुने दाम पर बेचा जा रहा है। यह खेल रात दिन उन्हीं पंपों पर चल रहा है, जहां पर डीजल- पेट्रोल उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है और न ही डीजल व पेट्रोल की जनपद में किल्लत। ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी।
-एपी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed