फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Employment will be available from campus, employment department busy in preparation

Maharajganj News: कैंपस से मिलेगा रोजगार, तैयारी में जुटा सेवायोजन विभाग

Mon, 22 Jul 2024 04:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 22 Jul 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Employment will be available from campus, employment department busy in preparation
महराजगंज। रोजगार मेला के बाद अब कैंपस चयन प्रक्रिया के जरिए युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए सेवायोजन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। कैंपस चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए विभाग के नए पोर्टल httrs rojgaaesangam.up.gov.in पर युवाओं का पंजीयन अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए जनपद 15 शैक्षिक संस्थानों को सूचीबद्ध किया जा चुका है।
विज्ञापन

संगम पोर्टल पर जनपद के डिग्री कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पाॅलीटेक्निक समेत अन्य शैक्षणिक संस्थानों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। दूसरी तरफ स्थानीय कंपनियों के अलावा नोएडा, गाजियाबाद समेत प्रदेश के अन्य जनपदों की कंपनियों से संपर्क करने में विभाग जुटा है। पिछले दिनों नोएडा की कंपनी क्वैस ने आईटीआई परिसर में लगे रोजगार मेला में युवाओं का चयन किया। इसी तरह कंपनियों और कालेजों से बात कर विभाग कैंपस चयन प्रक्रिया के जरिए युवाओं को रोजगार दिलाने में जुटा है। रोजगार के लिए कैंपस में वही युवा भाग ले सकेंगे जिन्होंने रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया होगा। रोजगार संगम पोर्टल पर अब तक जनपद के 176 युवाओं ने पंजीकरण करा लिया है।
विज्ञापन



संगम पोर्टल पर पंजीकृत होना जरूरी
जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से जो रोजगार मेले लगाए जाएंगे। उसमें उन्हीं अभ्यर्थियों को प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा जिन्होंने सेवायोजन के नए पोर्टल रोजगार संगम यूपी डॉट जीओवी डॉट इन पर पंजीकरण करा लिया होगा। पंजीकरण कराते समय जो अभ्यर्थी किसी शैक्षणिक प्रशिक्षण संस्थान, इंस्टीटयूट और महाविद्यालयों के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हैं। उन्हें पंजीकरण में रजिस्टर फॉर ऑप्शन में कैंपस स्टूडेंट का चयन करना होगा और जो अभ्यर्थी किसी भी संस्थान या कालेज से उत्तीर्ण हो चुके हैं। उन्हें जनरल जॉबसीकर का चयन करना होगा। रोजगार संगम पोर्टल पर जिन अभ्यर्थियों का प्रोफाइल पूरा नहीं होगा वह रोजगार मेला एवं कैंपस चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार मेला के साथ ही कैंपस चयन प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को रोजगार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। अब रोजगार मेला या कैंपस चयन में वही युवा प्रतिभाग कर सकेंगे जो नए पोर्टल रोजगार संगम पर रजिस्टरर्ड होंगे। कैंपस चयन के लिए सेवायोजन विभाग डिग्री कालेज, इंजीरियरिंग कालेज, पाॅलीटेक्निक समेत जनपद के सभी इंस्टीट्यूशन को सूचीबद्ध किया जा रहा है। अब तक कैंपस के लिए जनपद के 15 शैक्षिक संस्थानों को सूचीबद्ध किया गया है।

-ईशान प्रकाश, जिला सेवायोजन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed