{"_id":"6835d30f4555cfec0608de32","slug":"emphasis-on-microplan-for-vaccination-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-150231-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: टीकाकरण के लिए माइक्रोप्लान पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: टीकाकरण के लिए माइक्रोप्लान पर जोर
Tue, 27 May 2025 08:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 27 May 2025 08:28 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। टीकाकरण को और अधिक प्रभावी व सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में बैठक हुई। इस दौरान टीकाकरण की प्रगति और रणनीति, माइक्रोप्लान की गुणवत्ता और फील्ड स्तर पर उसकी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार आर्या ने कहा कि शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों का नियमित टीकाकरण सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि टीबी, काली खांसी, गलाघोंटू, दिमागी बुखार, तपेदिक, पीलिया, पोलियो, निमोनिया और खसरा जैसी घातक बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण अनिवार्य है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमेश चंद्रा ने कहा कि पारदर्शिता और समन्वय से ही अभियान को सफलता मिल सकती है। उन्होंने एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे माइक्रोप्लान की तैयारी में पूरी गंभीरता से भाग लें और गांव-स्तर पर टीकाकरण शिविरों का आयोजन बिना किसी लापरवाही के करें।
विज्ञापन
बैठक में डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरज कुमार कन्नौजिया, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह, बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह, ब्लॉक लेखा प्रबंधक फिरोज, बीसीपीएम लवली वर्मा, एएनएम, आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद