फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Emergency landing of PM Deuba helicopter

Nepal News: पीएम देउबा के हेलीकॉप्टर का हुआ तेल खत्म, कराई गई आपात लैंडिंग

Fri, 17 Jun 2022 05:18 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, भैरहवा( नेपाल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भैरहवा( नेपाल)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Jun 2022 05:18 PM IST
सार

हवाईअड्डे के प्रवक्ता श्याम किशोर साह ने कहा कि हेलीकॉप्टर ईंधन भरने के लिए करीब 20 मिनट तक गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रुकने के बाद धनगढ़ी के लिए उड़ान भरा। प्रधानमंत्री देउबा के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग की खबर सुनकर लुंबिनी प्रांत के नेपाली कांग्रेस के नेता और राज्य सरकार के मंत्री हवाई अड्डे पर पहुंच गए।

विज्ञापन
Emergency landing of PM Deuba helicopter
भैरहवा गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और शिक्षा मंत्री देवेंद्र पौडेल को लेकर धनगढ़ी जा रहे नेपाल सेना के हेलीकॉप्टर का तेल खत्म हो गया। ऐसे में उसे भैरहवा गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा। शुक्रवार को देउबा और पौडेल फॉर वेस्टर्न यूनिवर्सिटी के एक समारोह में हिस्सा लेने के लिए काठमांडू से धनगढ़ी जा रहे थे।
विज्ञापन


हवाईअड्डे के प्रवक्ता श्याम किशोर साह ने कहा कि हेलीकॉप्टर ईंधन भरने के लिए करीब 20 मिनट तक गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रुकने के बाद धनगढ़ी के लिए उड़ान भरा। प्रधानमंत्री देउबा के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग की खबर सुनकर लुंबिनी प्रांत के नेपाली कांग्रेस के नेता और राज्य सरकार के मंत्री हवाई अड्डे पर पहुंच गए।
विज्ञापन


नेपाली कांग्रेस के केंद्रीय सदस्य और पूर्व राज्य मंत्री अब्दुल रज्जाक, रूपेंदेही के अध्यक्ष और तिलोत्तमा नगर पालिका के प्रमुख राम कृष्ण खान, सिद्धार्थनगर नगर पालिका के प्रमुख इश्तियाक अहमद खान, नेपाली कांग्रेस सिद्धार्थ नगर अध्यक्ष कोशीस बहादुर खडका, नेपाल के अध्यक्ष तरुण दल रूपेंदेही और वार्ड सिद्धार्थ नगर-13 के अध्यक्ष सोम बहादुर गुरुंग, नगर अध्यक्ष दीपेंद्र बुढाप्रीति, युवा नेता व पूर्व जिला सदस्य ओम कुमार श्रेष्ठ समेत अन्य ने देउबा से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed