फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Eligible beneficiaries should get the benefits of the scheme

Maharajganj News: पात्र लाभार्थियों को मिले योजना का लाभ

Tue, 12 Dec 2023 10:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 12 Dec 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
Eligible beneficiaries should get the benefits of the scheme
महराजगंज। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यात्रा के दौरान लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया। मंगलवार को हरपुर तिवारी में उपस्थित अतिथियों और लोगों ने लखनऊ से मुख्यमंत्री का संवाद का सीधा प्रसारण सुना।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लाभार्थियों को संबोधित करते हुए पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा सिर्फ आपके गांव में नहीं आई है। बल्कि यह यात्रा पूरे देश के सभी गांवों में पहुंच रही है। इस यात्रा का उद्देश्य सरकार द्वारा अपनी बात लोगों तक पहुंचाना और उनकी बात को सुनना है। इस यात्रा का लक्ष्य शत–प्रतिशत पात्रों को योजना से संतृप्त करना है। उन्होंने कहा कि पहले गरीबों को योजना के लाभ के लिए समर्थ लोगों के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन केंद्र की गारंटी रथ का लक्ष्य उस गरीब के दरवाजे पर जाकर योजना का लाभ पहुंचाना है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुनय झा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की ओर से संचालित योजना का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को दिया जाए। जिससे जरूरतमंदों को योजना का लाभ मिल सके। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, ब्लॉक प्रमुख परतावल आनंद शंकर वर्मा, पीडी रामदरश चौधरी, बीडीओ परतावल रजत गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed