{"_id":"65fc42a076c2f5e209047fdc","slug":"electricity-failure-in-main-post-office-ruckus-due-to-non-operation-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-118397-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मुख्य डाकघर में बिजली गुल, काम नहीं होने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मुख्य डाकघर में बिजली गुल, काम नहीं होने पर हंगामा
Thu, 21 Mar 2024 07:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 21 Mar 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्य डाकघर नए भवन में संचालित हो रहा है। यहां सभी सुविधाएं बेहतर नहीं हुई हैं। जरूरतमंदों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को बिजली गुल होने पर करीब एक घंटे तक कामकाज प्रभावित रहा। इससे परेशान होकर कुछ लोगों ने पोस्ट ऑफिस में हंगामा किया। बिजली आने के बाद काम शुरू हुआ। यह समस्या रोज की है।
शहर के नए मुख्य डाकघर में व्यवस्था बदहाल है। यहां आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। छत पर सोलर पैनल लगा है, लेकिन कनेक्शन नहीं हुआ है। जनरेटर भी पुराने डाकघर के पास ही लगा है। ऐसे में यहां बिजली नहीं रहने पर काम प्रभावित हो जाता है। बृहस्पतिवार को करीब 10:45 बजे बिजली गुल हो गई। अलग अलग काउंटर पर जरूरी काम से लोग खड़े रहे। काउंटर पर तैनात कर्मी अचानक काउंटर छोड़कर इधर-उधर चले गए। कुछ पटल पर बैठकर काम निपटा रहे थे। लोगों ने पूछा तो उनको बताया गया बिजली आने पर ही काम शुरू होगा।
कतार में खड़े रामपुर महुअवा गांव के रामदरस ने कहा कि तीन दिन से भुगतान के लिए आ रहा हूं। मेरी मां फूलपति देवी की उम्र 60 साल है। वह ठीक से चल नहीं पाती हैं। उनको साथ लेकर रोज डाकघर आता हूं, लेकिन हर रोज मायूस होकर जाना पड़ता है। इसी से तरह डॉ. शांति शरण मिश्र भी रकम भुगतान के लिए गए थे। बिजली गुल हुई तो वह इधर इधर भटकते रहे थे। कोई उनको बताने वाला नहीं था की काम कहां होगा। उन्होंने पोस्टमास्टर से सवाल किया तो वह भी समस्या गिनाने लगे। करीब 20 मिनट तक वह समस्याओं को बताते रहे, लेकिन सटीक जवाब नहीं मिला। इस बीच कुछ लोगों ने हो हल्ला शुरू कर दिया। 12:45 बजे बिजली आई तब जाकर लोग शांत हो गए।
विज्ञापन
डाकघर से पोस्टमास्टर राजकुमार ने बताया कि व्यवस्था ठीक करने की कोशिश की जा रही है। जल्द जनरेटर लगावा दिया जाएगा। बिजली नहीं रहने पर काम प्रभावित होता है।