{"_id":"6661bc39e379111a390c053e","slug":"electricity-cut-off-for-seven-days-villagers-protested-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-124081-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सात दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सात दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Thu, 06 Jun 2024 07:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 06 Jun 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सात दिन बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने पर पकड़ी दीक्षित के ग्रामीण भड़क उठे। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने परतावल बिजली उपकेंद्र से जुड़े पकड़ी दीक्षित गांव के चौराहे पर प्रदर्शन कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की। समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। लोगों ने कहा कि इस भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से रात में नींद पूरी नहीं हो रही है।
30 मई की रात को आए चक्रवाती तूफान से विद्युत पोल और तार टूटकर गिर गए। बिजली विभाग ने उसके अगले ही दिन से मरम्मत कार्य शुरू कर दिया, लेकिन अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। गांव और मुख्य सड़क के किनारे बिजली का पोल और तार टूटकर गिर गए हैं। बृहस्पतिवार को पकड़ी दीक्षित के लोगों ने बिजली विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे हकीम, अंगद कसौधन, वारिस अली, राजकुमार, श्रवण मद्धेशिया, प्रहलाद आदि ने कहा कि भीषण गर्मी में सातवें दिन भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इसी तरह काम हुआ तो जल्दी बिजली मिलने की उम्मीद नहीं है। लोगों ने मरम्मत कार्य में तेजी लाते हुए शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। अवर अभियंता राजकुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। जल्दी ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद