फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Electricity cut off for four hours due to storm

Maharajganj News: आंधी-पानी से शहर में चार घंटे गुल रही बिजली

Wed, 24 May 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 24 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut off for four hours due to storm
चौक क्षेत्र में बिजली के फाल्ट को ठीक करते कर्मी।संवाद
तारों पर पेड़ गिरने से पांच हजार उपभोक्ताओं को हुई परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सोमवार की रात में अचानक आई आंधी के साथ तेज बारिश से शहर की बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। तारों पर पेड़ गिरने से करीब चार घंटे आपूर्ति बाधित रही। लोकल फाल्ट के कारण कई क्षेत्रों में मंगलवार को पूरे दिन बिजली की आवाजाही बनी रही। इस दौरान लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा।
सोमवार की रात दो बजे के बाद आई आंधी से चौक क्षेत्र में जा रही 33 केवीए मुख्य लाइन पर पर पेड़ गिर गया। इससे क्षेत्र के पांच हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। करीब पांच घंटे बाद कर्मियों ने आपूर्ति बहाल की। तेज आंधी के चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लाइनों में फाल्ट होने के चलते मंगलवार को सुबह करीब सात बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

हालांकि, बिजली निगम का दावा है कि ज्यादातर इलाकों में बारिश समाप्त होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोग को सुबह पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। लोकल फाल्ट के कारण घुघली, सिसवां, चौक, चौमुखा, परतावल सहित अन्य फिडरों से जुड़े क्षेत्रों में परेशानी बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि तेज हवा को लेकर कुछ देर बिजली प्रभावित रही है। हवा बंद होते ही आपूर्ति बहाल कर दी गई। चौक में 33 केवी के मुख्य लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति प्रभावित रही। लाइन को ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
..
चार घंटे कटी रही जिला अस्पताल की बिजली
जिला अस्पताल को मुख्य लाइन से नहीं जोड़ा गया है। हल्की आंधी आने पर यहां बिजली गुल हो जाती है। सोमवार रात आई आंधी में चार घंटे 15 मिनट तक जिला अस्पताल की बिजली गुल रही। इससे भर्ती मरीजों को परेशानी हुई। कुछ वार्ड के लिए जनरेटर संचालित हुआ था। महिला अस्पताल में परेशानी अधिक हुई। मरीजों ने बताया कि जब अस्पतालों में 24 घंटे बिजली देने का निर्देश है। लेकिन, यहां प्रतिदिन कटौती होती है। सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि अस्पताल में बिजली कटते ही जनरेटर चलाया जाता है।

...
जर्जर मकान का गिरा बरजा, एक घायल
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के विस्मिल नगर में एक मकान का बरजा गिरने से युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमरूतिया निवासी 60 वर्षीय जगरनाथ की विस्मिल नगर में दुकान है। मकान जर्जर होने के कारण बारिश में उसका बरजा गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed