फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Electricity cut off, children took exams in the dark

Maharajganj News: बिजली गुल, बच्चों ने अंधेरे में दी परीक्षा

Wed, 20 Mar 2024 06:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 20 Mar 2024 06:22 PM IST
विज्ञापन
Electricity cut off, children took exams in the dark
महराजगंज। बुधवार को परिषदीय स्कूलों में अव्यवस्था के बीच परीक्षा शुरू हुई। बिगड़े मौसम के चलते परीक्षा के समय ही बिजली गुल हो गई। बच्चों ने पेट्रो मैक्स के सहारे किसी तरह से परीक्षा दी। केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे बीएसए ने व्यवस्था की जानकारी ली। स्कूल परिसर में रोशनी के प्रबंध के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की बात कही। पहले दिन नामांकित बच्चों के सापेक्ष उपस्थिति कम मिली।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूल में पहले दिन प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.15 बजे शुरू हुई। कक्षा दो और तीन में सामाजिक विषय तो कक्षा चार से आठ में गणित की परीक्षा हुई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज सदर में 195 नामांकित बच्चों के सापेक्ष पहली पाली में 51 बच्चे अनुपस्थित रहे। मौसम खराब होने व बिजली कटने के कारण रोशनी के लिए पेट्रो मैक्स जलाकर परीक्षा पूर्ण कराई गई।
विज्ञापन

दूसरी पाली में संगीत व कला विषय की परीक्षा हुई। अधिकतर बच्चे कला विषय से संबंधित रहे जिन्होंने फलों की आकृति उकेरी। दूसरी पाली में भी 51 बच्चों के अनुपस्थित होने की जानकारी प्रधानाध्यापक बैजनाथ सिंह ने दी। इसी प्रकार बागापार द्वितीय प्राथमिक स्कूल में 400 बच्चों ने अंधेरे में परीक्षा दी। दूसरी पाली में मौसम साफ होने के कारण किसी तरह की समस्या नहीं हुई। बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार शिक्षकों को नोटिस, दो प्रधानाध्यापक का रोका वेतन
महराजगंज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुधवार को स्कूलों का निरीक्षण किया। इस बीच चार शिक्षक बातचीत करते मिले तो उन्हें नोटिस देकर जवाब-तलब किया गया है। कंपोजिट ग्रांट की राशि खर्च नहीं करने पर प्रधानाध्यापक का वेतन रोक दिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी श्रवण गुप्ता ने स्कूल बरवा विद्यापति, प्रावि शिकारपुर, कंपोजिट स्कूल बेलवा टीकर, प्रावि कफवां, प्रावि तिनकोनिया, उच्च प्राथमिक मुंडेरी, उच्च प्राथमिक महराजगंज सदर व महराजगंज के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। तिनकोनिया स्कूल में प्रधानाध्यापक सहित चार स्टाफ बातचीत करते मिले। बीएसए ने प्रधानाध्यापक घनश्याम, शिक्षक सौम्या, शिक्षा मित्र इंदिरा को कारण बताओ नोटिस जारी की है। कंपोजिट स्कूल बेलवा टीकर व प्रावि कफवां में कंपोजिट ग्रांट का पैसा न खर्च करने पर प्रधानाध्यापक विजय उपाध्याय, बेलवा के प्रधानाध्यापक सुधीर का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed