फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Electric vehicle charging stations will be built at nine places in the city.

Maharajganj News: शहर में नौ जगह बनेंगे इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन

Tue, 28 Nov 2023 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 28 Nov 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Electric vehicle charging stations will be built at nine places in the city.
अदाणी समूह के सहयोग दो करोड़ से स्थापित होंगे चार्जिंग स्टेशन, जीडीए ने स्थान किए चिह्नित
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। चार्जिंग की दिक्कत को दूर करने के लिए शहर में नौ स्थानों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इसके लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने शहर में नौ स्थान चिह्नित भी कर लिए हैं। जीडीए, अदाणी समूह की कंपनी मेसर्स अडाणी टोटलएनर्जीज ई-मोबिलिटी लिमिटेड (एटीईएल) के सहयोग से करीब दो करोड़ रुपये खर्च कर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का निर्माण करवा रहा है।



अदाणी टोटलएनर्जीज ई-मोबिलिटी लिमिटेड (एटीईएल) ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण को नौ स्थानों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाने का प्रस्ताव दिया है। अदाणी समूह के प्रस्ताव पर प्राधिकरण ने नियोजन अनुभाग से अनापत्ति मांगी है। शहर में नौ स्थानों पर 10 साल के लिए प्राधिकरण 6.58 वर्गमीटर स्थान इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के लिए प्रदान करेगा।
विज्ञापन




प्राधिकरण के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि एटीईएल इन स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना, संचालन और उसके रखरखाव का कार्य करेगा। बिजली का कनेक्शन भी वह व्यक्तिगत रूप से लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




---



स्टेशन पर होंगे पांच चार्जिंग प्वाइंट



इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन पर दो प्वाइंट होंगे, जहां एक प्वाइंट पर 10 किलोवॉट की क्षमता का एसीसी 001 एसी स्लो चार्जर स्थापित किया जाएगा। दूसरा 60 किलोवॉट एवं 30 किलोवॉट की क्षमता का सीसीएस सेकेंड डीसी फास्ट चार्जर लगाया जाएगा। कुल पांच प्वाइंट होंगे, जिनमें कम समय में इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज करने की क्षमता होगी।



----



शहर में यहां स्थापित होंगे ईवी स्टेशन



-गोरखपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय



-लोहिया आवासीय योजना



-मल्टीपरपज बहुद्देश्यीय कांप्लेक्स सेल्स टैक्स ऑफिस तारामंडल



-पैड़लेगंज चौराहा सार्वजनिक शौचालय निकट



-वसुंधरा आवासीय योजना



-राप्तीनगर विस्तार पत्रकारपुरम


-गोलघर मल्टीलेवल पार्किंग



- सिटी मॉल के समक्ष गोरखपुर हाॅट


- सर्किट हाउस पार्किंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed