फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   electric problem in mahrajganj

बिजली कर्मियों की हड़ताल का असर: टॉर्च की रोशनी में पकाया भोजन, मोमबत्ती जलाकर की पढ़ाई

Sat, 03 Dec 2022 02:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 03 Dec 2022 02:34 PM IST
सार

बिजली गुल होने से बच्चों की पढ़ाई से लेकर सभी जरूरी काम काज प्रभावित है। कुछ लोगों के घरों की टंकी में पानी खत्म हो गया तो हैंडपंप से काम चलाना पड़ा। आरओ भी नहीं चल पा रहा है। इन्वर्टर भी जवाब दे चुके हैं। चेहरी गांव के गोविंद मणि ने बताया कि पुआल जलाकर उजाला करना पड़ा। घर में सोलर लाइट नहीं है। मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं है। बैट्री से छोटा सा बल्ब जलाकर किसी तरह से भोजन तैयार किया गया।

विज्ञापन
electric problem in mahrajganj
सिसवा कस्बे के सुभाष नगर मोहल्ले की इंटर की छात्रा खुशी सोनी मोमबत्ती के सहारे पढ़ते हुए। - फोटो : MAHARAJGANJ

विस्तार

महराजगंज में बीते तीन दिन से बिजली निगम के कर्मियों की हड़ताल से कई जगहों पर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। जिले में करीब 400 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। कहीं टॉर्च की रोशनी में गृहिणी को भोजन पकाना पड़ा तो कहीं बच्चों को मोमबत्ती जलाकर पढ़ाई करनी पड़ी।

विज्ञापन


कोई मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए परेशान है तो कोई मोमबत्ती के सहारे काम चला रहा है। इस समस्या का असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ी है। इससे बिजली निगम के प्रति लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जिले में वर्तमान में चौक बाजार, निचलौल, ठूठीबारी, सिसवा क्षेत्र के करीब 400 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप है। सुबह तो किसी तरह से काम चल जा रहा है, लेकिन शाम को मुश्किल बढ़ जा रही है। शुक्रवार शाम को इन गांव में अंधेरा छाया रहा। जिसके पास सोलर लाइट है, उसे तो कम परेशानी झेलनी पड़ी, लेकिन जिसमें पास कोई वैकल्पिक इंतजाम नहीं है, उसे तो अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। कई लोगों के मोबाइल फोन बंद हो गए हैं। कुछ लोग तो जुगाड़ से कहीं और जाकर मोबाइल फोन चार्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली गुल होने से बच्चों की पढ़ाई से लेकर सभी जरूरी काम काज प्रभावित है। कुछ लोगों के घरों की टंकी में पानी खत्म हो गया तो हैंडपंप से काम चलाना पड़ा। आरओ भी नहीं चल पा रहा है। इन्वर्टर भी जवाब दे चुके हैं। चेहरी गांव के गोविंद मणि ने बताया कि पुआल जलाकर उजाला करना पड़ा। घर में सोलर लाइट नहीं है। मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं है। बैट्री से छोटा सा बल्ब जलाकर किसी तरह से भोजन तैयार किया गया।

बिजली नहीं आने से मिल बंद हो गई है। धान की कुटाई नहीं हो रही। करीब साठ हजार का नुकसान चौबीस घंटे में हो चुका है। कामकाज प्रभावित हो रहा है। हड़ताल ऐसे ही रही तो ज्यादा नुकसान होने की उम्मीद है।
- रविंद गुप्ता, राइस मिल संचालक, चौक बाजार

बिजली आपूर्ति ठप होने से कुछ समय तक इन्वर्टर से कम चलता रहा, लेकिन अब वह भी बंद हो गया है। फोटोकॉपी समेत ऑनलाइन काम शुक्रवार सुबह से ही प्रभावित है। दुकान से ग्राहक वापस जा रहे हैं। पता नहीं कब बिजली आपूर्ति बहाल होगी। बहुत नुकसान हो रहा है।
- मनोहर प्रसाद, झनझनपुर

टंकी में पानी समाप्त हो गया। हैंडपंप चलाकर दूसरी मंजिल पर पानी लाकर भोजन पकाना पड़ रहा है। बहुत दिक्कत हो रही है। बच्चों को सुबह तैयार करने में भी देर हो गई। बगैर टिफीन लिए बच्चे स्कूल चले गए।
- जया पांडेय, गृहणी, चौक बाजार

24 घंटे से बिजली आपूर्ति न होने से घर का सारी व्यवस्था प्रभावित हो गई है। रसोई घर में टॉर्च जलाकर किसी तरह भोजन बनाना पड़ा। बच्चे एक कमरे में खामोश बैठे हैं। उनकी पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है। समस्या बढ़ती जा रही है।
- अंशु अग्रवाल, बैंक रोड, सिसवा बाजार

सुबह दुकान आना था। टंकी पानी भरा हुआ नहीं था तो जल्दबाजी में बगैर नहाए ही दुकान पर आया। दोपहर में हैंडपंप पर जाकर स्नान किया। बिजली नहीं रहने से शाम को दुकान जल्दी बंद करना पडा।

-अनिल मद्धेशिया, निचलौल कोर्ट वार्ड

घर में बिजली नहीं है। कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं है। बच्चों को पढ़ने में परेशानी हो रही है। मोमबत्ती से ज्यादा देकर काम चलाना भी मुश्किल है। आगे भी इसी तरह से हड़ताल जारी रही तो परेशानी बढ़ जाएगी। गांव में अंधेरा छाया हुआ है।
- सुरेश कसौधन, खोन्हौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed