{"_id":"646bbc50a64b2bef94034a04","slug":"electric-eye-7774488-maharajganj-news-c-7-1-177501-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बिजली की आंख मिचौली से छिनी रातों की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बिजली की आंख मिचौली से छिनी रातों की नींद
Tue, 23 May 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 23 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
शहर से लेकर गांव तक लो9वोल्टेज, बार-बार हो रही कटौती से लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की आंख-मिचौली ने आमजन की रातों की नींद उड़ा दी है। लो वोल्टेज की समस्या भी बढ़ रही है। रातभर में चार से पांच बार बिजली गुल होने से लोगों की सेहत पर भी असर पड़ने लगा है। शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
रविवार की रात में इंदिरा नगर, गांधी नगर समेत अन्य कई मोहल्लों में करीब नौ बिजली रात 11 बजे तक बिजली गुल रही। रात में बिजली कटने से सबसे अधिक परेशानी बच्चों व बीमार लोगों को हो रही है। लोगों ने कहा कि शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। शहर में अधिकतर जगहों के ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे हैं। इससे शाम होते ही लो वोल्टेज की समस्या आ जा रही है।
बिजली निगम के अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि शहर में निर्धारित समय पर बिजली की आपूर्ति की जा रही है। जहां भी ट्रांसफार्मर ओवरलोड है, वहां की सूची उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
निगम के अधिकारियों ने बताया कि लंबी दूरी के केबल लगाने, मुख्य लाइन में एक जंफर उड़ जाने, तार व ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने पर लो वोल्टेज हो रहा है। जबकि सूत्रों का कहना है कि मुख्य लाइन से ही वोल्टेज कम आ रहा है।
...
हर दिन रात लो वोल्टेज से परेशानी हो रही है। रात में बिजली कटने पर कभी छत पर तो कभी सडक पर टहलना पड़ रहा है। लेकिन निगम के अधिकारी इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है।
विपुल शुक्ला, इंद्रा नगर
-- -- -- --
भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ रही है। रात में नींद ठीक से पूरी नहीं होने के कारण दिन में नींद लगती है। भारीपन महसूस हो रहा है।
वरुण पटेल, शास्त्री नगर