फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   election voting news

Maharajganj News: वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने भी लोकतंत्र के पर्व को दी प्राथमिकता

Fri, 05 May 2023 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
election voting news
फरेंदा। अपनों के तिरस्कार का दंश झेल रहे आधारशिला वृद्धाश्रम के बुजुर्ग अपनों को भले ही भूल रहे हों, लेकिन लोकतंत्र के महापर्व को नहीं भूले। वह नगर निकाय के चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर मतदान के लिए बूथ पर टोली बना कर पहुंचे। जहां पर अपने मतों का प्रयोग कर लोकतंत्र में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। मतदान के बाद उनके चेहरे पर उत्साह देखा गया। कोई लाठी तो कोई सहारा लेकर बूथ पर पहुंचा और मतदान किया।
विज्ञापन

नगर पंचायत आनंदनगर के गनेशपुर स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग मतदाता ध्रुव कुमार मिश्र ने बताया कि परिवार से भले ही दूर रहकर जीवन यापन कर रहे हैं, लेकिन नगर पंचायत के विकास के लिए मतदान करना बेहद जरूरी है। सभी के वोट से ही बेहतर जनप्रतिनिधि का चुनाव हो सकेगा। शिवप्रसाद ने बताया कि जब से मतदान करने की उम्र हुई है, तब से वोट डालने जरूर जाता हूं। अब भले ही अपनों से दूर हैं, लेकिन नगर का मुखिया ही अपना साबित होगा।
विज्ञापन

रामलखन ने बताया कि लोकतंत्र के पर्व में हमेशा भाग लेने का मौका मिला है। जब उम्र के आखिरी पड़ाव पर हैं, ऐसे में मतदान से अच्छे व्यक्ति का चुनाव करने का मौका मिला तो पीछे नहीं रहेंगे। वहीं, वेदप्रकाश, चंद्रलेखा, सीमा, गीता, प्रभावती, विपता देवी, जसमति, हेमराज चौहान व शांति बरनवाल ने नगर पंचायत के विकास व योजना के लाभ के आधार पर मतदान करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed