फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Elderly man injured in bike collision dies; FIR registered.

Maharajganj News: बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत, प्राथमिकी

Mon, 14 Sep 2026 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Elderly man injured in bike collision dies; FIR registered.
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक की पहचान इन्सान निवासी सरडीहा के रूप में हुई। मृतक के बेटे अमजद की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमजद ने बताया दो सितंबर की सुबह करीब सात बजे उसके पिता इन्सान साइकिल से केएमसी अस्पताल की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह अस्पताल के सामने पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में इन्सान सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट आई। दुर्घटना में साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

परिजन गंभीर हालत में इन्सान को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें गोरखपुर लेकर जा रहे थे, रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed