{"_id":"698ce5f87b6328ffac036857","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-a-motorcycle-fir-registered-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-171362-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बाइक की टक्कर घायल बुजुर्ग की मौत, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बाइक की टक्कर घायल बुजुर्ग की मौत, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
महराजगंज। अनियंत्रित बाइक की टक्कर से घायल पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजौड़ा पंजुम, गोबरहवा टोला निवासी बुजुर्ग सुरेंद्र सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक के पुत्र आकाश की तहरीर पर पुलिस ने उक्त बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
तहरीर के अनुसार 29 सितंबर को शिकायतकर्ता के पिता बाइक से अपने पुस्तैनी मकान करौंदबार मेंहदावल से रजौड़ा अपने घर आ रहे थे। इसी बीच बहरामपुर के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान 21 नवंबर को उनकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि पिता के इलाज व उनके क्रिया-कर्म में व्यस्त हो जाने की वजह से तहरीर देने में विलम्ब हो गया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में बाइक चालक ग्राम सेवई, शंकर टोला थाना चिलुआताल, गोरखपुर निवासी निनकू के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाते हुए दूसरे व्यक्ति की मौत का जिम्मेदार होने से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।