फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Elderly man brutally attacked with sticks and rods in the middle of an intersection; video goes viral.

Maharajganj News: बीच चौराहे पर बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, वीडियो वायरल

Tue, 28 Jul 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Elderly man brutally attacked with sticks and rods in the middle of an intersection; video goes viral.
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी चौराहे की घटना
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी चौराहे पर दिनदहाड़े एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घटना के दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह बुजुर्ग को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे हरपुर तिवारी गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि दो समुदाय के लोग आपस में बहस कर रहे थे इसी को लेकर विवाद बढ़ गया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से उस समय मामला शांत हो गया लेकिन विवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ।
विज्ञापन

आरोप है कि रविवार दोपहर करीब एक बजे राजकुमार किसी काम से हरपुर तिवारी चौराहे पर पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कई युवकों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने बीच चौराहे पर राजकुमार की जमकर पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक बुजुर्ग को घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले के दौरान वहां मौजूद लोग सहम गए और कुछ देर के लिए चौराहे पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। बाद में स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए बीच-बचाव किया, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित राजकुमार ने श्यामदेउरवां थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो की भी जांच कराई जा रही है। प्राप्त तहरीर आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed