{"_id":"6183d30007f9e93c524adebb","slug":"elderly-attempted-suicide-by-jumping-into-the-river-maharajganj-news-gkp415326857","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में कूदकर बुजुर्ग ने किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में कूदकर बुजुर्ग ने किया आत्महत्या का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदी में कूदकर बुजुर्ग ने किया आत्महत्या का प्रयास
डायल 112 ने नदी से निकालकर परिजनों को सौंपा
नौतनवां(महराजगंज)। कस्बे के राजेंद्र नगर निवासी एक बुजुर्ग ने बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब 3 बजे डंडा नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने नदी से बाहर निकालकर उसे परिजनों को सौंपा दिया।
जानकारी के मुताबिक नौतनवां कस्बे के राजेंद्र नगर निवासी 73 वर्षीय रामवृक्ष राजभर पारिवारिक कलह से परेशान होकर आत्महत्या करने की नियत से गैस गोदाम के पीछे डंडा नदी में कूद गए। वहां मछली पकड़ रहे मछुआरों ने देखकर शोर मचाया। इस दौरान किसी ने डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकाल कर घर पहुंचा कर बेटे प्रकाश व बहू को सुपुर्द किया। परिजनों ने डायल 112 पुलिस को धन्यवाद दिया। बुजुर्ग रामवृक्ष के बेटे प्रकाश ने बताया कि नशा करने से मना करने पर नाराज होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। इस मौके पर महिला कांस्टेबल अर्चना राय और चालक अजय कुमार मौजूद रहे।