{"_id":"6738fe576f6a8d8fe809a624","slug":"elder-brother-attacked-with-axe-died-in-medical-college-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-135841-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बड़े भाई पर किया कुल्हाड़ी से हमला, मेडिकल काॅलेज में माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बड़े भाई पर किया कुल्हाड़ी से हमला, मेडिकल काॅलेज में माैत
Sun, 17 Nov 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 17 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरकटहां में नोकझोंक होने के बाद भाइयों में विवाद हो गया। इसमें भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर जख्मी कर दिया। घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने नामजद केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, नरकटहां निवासी राजू भारतीय (32) का अपने छोटे भाई से किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इससे गुस्से में आकर छोटे भाई ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां बीती रात उसकी मौत हो गई। उसके तीन बच्चे हैं। बड़ा पुत्र दस वर्ष का है। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह के अनुसार, मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।