फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Eight years of love affair reached its destination, marriage took place

Maharajganj News: आठ वर्षों के प्रेम संबंध को मिली मंजिल, रचाई शादी

Tue, 19 May 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Eight years of love affair reached its destination, marriage took place
परतावल। नगर पंचायत परतावल निवासी एक युवक और खलीलाबाद की युवती के बीच पिछले आठ वर्षों से चल रहा प्रेम संबंध आखिरकार विवाह के बंधन में बंध गया। रविवार को शादी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, युवती अपने माता-पिता और भाई के साथ युवक के घर परतावल पहुंची थी। युवती पक्ष का आरोप था कि लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम संबंध था और शादी की बात भी चल रही थी, लेकिन युवक पक्ष विवाह को टाल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले गई, जहां काफी देर तक वार्ता चली। इसके बाद सोमवार को दोनों पक्षों की सहमति से युवक और युवती महराजगंज जिला न्यायालय पहुंचे, जहां विधिक प्रक्रिया पूरी कर दोनों ने कोर्ट मैरेज कर ली। कोर्ट मैरेज के बाद दोनों परिवारों में सहमति बन गई और मामला शांत हो गया। इस संबंध में युवक पक्ष के अधिवक्ता आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्ष ने सोमवार को न्यायालय पहुंच कर विवाह की प्रक्रिया पूरी कर ली है। युवक के परिजनों ने बताया कि युवती को हम लोग अपने घर लाएं हैं। सिन्दूर दान सहित विवाह की अन्य प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed