{"_id":"66454947d22dc950470eae27","slug":"eight-candidates-in-the-election-fray-nominations-of-six-canceled-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122514-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चुनाव मैदान में आठ प्रत्याशी, छह का पर्चा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चुनाव मैदान में आठ प्रत्याशी, छह का पर्चा निरस्त
Thu, 16 May 2024 05:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 16 May 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष में नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसमें छह नामांकन पत्र में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप न होने के कारण अमान्य घोषित कर दिया गया। अमान्यता के कारण से संबंधित प्रत्याशी को अवगत करा दिया गया। ज्यादातर प्रपत्रों में निर्धारित सूचना सटीक स्थान पर दर्ज नहीं की गई थी। जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी, बसपा प्रत्याशी मौसमे आलम, कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी का नामांकन जांच में वैध पाया गया। अभय समाज पार्टी के बृजेश और सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के विनोद कुमार पटेल का नामांकन भी वैध पाया गया। इनके अलावा निर्दल प्रत्याशी छेदी मजदूर, रामप्रीत और सुनील का नामांकन पत्र भी वैध पाया गया। जबकि श्याम सुंदर, रीना, रामधवन, लाल बिहारी, रामप्रीत और अखिलेश का नामांकन अमान्य घोषित किया गया। अमान्यता के कारण के संदर्भ में प्रत्याशी को मौके पर ही जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से अवगत करा दिया गया। नामांकन वापसी की तिथि 17 मई निर्धारित है। नामांकन वापसी के बाद चुनावी तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन